सलमान खान और सलीम खान को मिली धमकी पर गृहविभाग हुआ एक्टिव, ये बड़ा कदम उठाया

सलमान खान और सलीम खान को मिली धमकी पर गृहविभाग हुआ एक्टिव, ये बड़ा कदम उठाया

एंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान को रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड सैरगाह के पास एक गुमनाम धमकी भरा पत्र मिला था। इस लेटर में उनके पिता सलीम खान को भी धमकाया गया है। उन्हें बचकर रहने की ताकीद की गई है। इस थ्रेट के लिए बांद्रा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। अब ताजा अपडेट के मुताबिक, महाराष्ट्र के गृह विभाग ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान की सुरक्षा को बढ़ाने का निर्देश दिया है।

सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को  दोपहर में उनके  बांद्रा स्थित आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में लौटते देखा गया। वे लंबे लंबे कदमों से चल रहे थे। वहीं सलमान खान के साथ एक अतिरिक्त पुलिस बल और क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।

बैंच पर मिला था गुमनाम धमकी भरा पत्र
इससे पहले पुलिस ने कहा था कि पत्र सलीम खान के सुरक्षाकर्मियों को एक बेंच पर मिला था। पुलिस के मुताबिक, इस पत्र  में सलमान और सलीम खान दोनों के लिए ‘मूसेवाला जैसा हाल होगा’ बताते हुए गंभीर धमकी दी गई थी। इस मामले में बांद्रा पुलिस को सूचना दी गई थी। वहीं पुलिस ने बैंडस्टैंड इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की थी कि आखिर ये धमकी भरा पत्र किसने यहां रखा हुआ है।

बिश्नोई के रडार पर हैं सलमान खान
पंजाबी गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पहले भी सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और लॉरेंस बिश्नोई मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए थे। ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान कुख्यात काला हिरण शिकार मामले के बाद सलमान खान पहले बिश्नोई के रडार पर थे। बिश्नोई समुदाय काले हिरण को एक पवित्र जानवर मानता है और अवैध शिकार में सलमान की संलिप्तता ने इस समुदाय की भावनाओं को आहत किया था। बिश्नोई ने इससे पहले 2018 में सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी, धमकी मे कहा गया था-  सलमान खान को यहीं मार दिया जाएगा, जोधपुर में…तब उन्हें हमारी असली पहचान का पता चलेगा।” सिध्दू मूसेवाला को जान से मारने की धमकी देने वाले बिश्नोई गैंग को लेकर भी अहतेयात बरता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related