मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल’ लिख चिट्ठी में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को दी गई धमकी, केस दर्ज

मूसेवाला जैसा कर देंगे हाल’ लिख चिट्ठी में सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को दी गई धमकी, केस दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता लेखक सलीम खान को धमकी मिली है। पुलिस ने बताया है कि रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक गुमनाम चिट्ठी मिली थी। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस चिट्ठी में कहा गया कि “मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे”।

पुलिस ने कहा कि सलीम खान के सुरक्षागार्डों को बांद्रा बैंडस्टैंड के पास एक बेंच पर चिट्ठी मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, सलीम खान सुबह जब जॉगिंग पर गए तो वह एक जगह बेंच पर बैठे थे, वहां पर उनके और बेटे सलमान खान के नाम से धमकी भरी एक चिट्ठी मिली थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक चिट में सलमान और सलीम खान दोनों के लिए धमकी थी। जिसमें कहा गया कि “मूसेवाला जैसा हाल कर देंगे”। इस चिट्ठी के मिलने के बाद बांद्रा पुलिस को सूचित किया गया और फिर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस बैंडस्टैंड इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिर यह चिट्ठी बेंच पर किसने छोड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related