आरसीपी सिंह के इस्तीफे को लेकर सीएम नीतीश ने कह दी बड़ी बात, क्यों नहीं मिला टिकट ये भी बताया

आरसीपी सिंह के इस्तीफे को लेकर सीएम नीतीश ने कह दी बड़ी बात, क्यों नहीं मिला टिकट ये भी बताया

पटना।CM Nitish And RCP Singh: बिहार में पांच सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी देखी जा रही है। जनता दल यूनाइटेड ने इस बार आरसीपी सिंह का टिकट काटकर पार्टी के झारखंड अध्यक्ष खीरू महतो को राज्यसभा भेजना का फैसला किया है। खीरू महतो ने सोमवार का नामांकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Nitish Kumar), ललन सिंह, श्रवण कुमार, नित्यानंद राय, संजय जायसवाल समेत दूसरे कई नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, आरसीपी को अभी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने की जरूरत नहीं। इसके साथ ही संगठन में काम करने को लेकर कहा कि इस संबंध में फैसला बाद में होगा।

पुराने साथी को भी मौका मिलना चाहिए- सीएम

राज्यसभा के लिए जदयू उम्मीदवार खीरू महतो के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरसीपी सिंह को लेकर कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। खीरू महतो को उम्मीदवार बनाने को लेकर कहा कि बगल के राज्य के साथी को भी मौका देना जरूरी है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह को अवसर तो दिया ही गया है। जब आइएएस अफसर थे, तब साथ। फिर दो बार राज्यसभा में भेजा गया। पार्टी का अध्यक्ष भी बनाया गया। अभी केन्द्र में मंत्री भी हैं। तो उन्हें सब मौका मिला है। सब लोग पार्टी एकजुट हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जो बहुत पुराना साथी है उसको भी मौका मिलना चाहिए।

‘अभी वो इस्तीफा क्यों देंगे’

पत्रकारों ने जब सीएम से कहा कि आरसीपी सिंह ने कहा है कि हमारे नेता कहेंगे तो मंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इस पर सीएम नीतीश ने कहा  राज्यसभा का चुनाव पहले हो रहा है लेकिन अभी तो कार्य अवधि की समय सीमा बची हुई है। पार्टी में आरसीपी सिंह की भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा कि सब लोगों को काम का मौका दिया ही जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related