Global Patidar Business Summit: पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का उद्घाटन, तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम

Global Patidar Business Summit: पीएम मोदी आज करेंगे ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का उद्घाटन, तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम

नई दिल्ली,पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के सूरत में ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (जीपीबीएस) का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सरदारधाम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। ये कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर 12 बजे वर्चुअली होगा। पीएमओ ने इसकी जानकारी दी है।

तीन दिन तक चलेगा कार्यक्रम

तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 29 अप्रैल से 1 मई तक होगा। सरदारधाम पाटीदार समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए ‘मिशन 2026’ के तहत जीपीबीएस का आयोजन कर रहा है। यह शिखर सम्मेलन हर दो साल में आयोजित किया जाता है। पहले दो शिखर सम्मेलन 2018 और 2020 में गांधीनगर में आयोजित किए गए थे और वर्तमान शिखर सम्मेलन अब सूरत में आयोजित हो रहा है।

क्या है जीपीबीएस 2022 का मुख्य विषय?

जीपीबीएस 2022 का मुख्य विषय ‘आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मनिर्भर गुजरात और भारत’ रखा गया है। शिखर सम्मेलन का उद्देश्य समुदाय के भीतर छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों को एक साथ लाना है। साथ ही नए उद्यमियों का पोषण और समर्थन करना और शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार सहायता प्रदान करना है। तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में सरकारी औद्योगिक नीति, एमएसएमई, स्टार्ट-अप, नवाचार, के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...