पीएम मोदी ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का किया उद्घाटन, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने गुजराती में किया अभिवादन

पीएम मोदी ने ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का किया उद्घाटन, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने गुजराती में किया अभिवादन

अहमदाबाद, गुजरात के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने गुजराती में जनता का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का विशेष रूप से आभारी हूं। उन्होंने भारत की प्रशंसा में जो शब्द बोले हैं, मैं हर भारतीय की तरफ़ से उनका धन्यवाद करता हूं। डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन कार्यक्रम और सम्मेलन का आयोजन ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट द्वारा किया जा रहा है।

पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में  डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन के उद्घाटन किया। वे इस कार्यक्रम में कुछ देर पहले ही पहुंच गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस का विशेष रूप से आभारी हूं। उन्होंने भारत की प्रशंसा में जो शब्द बोले हैं, मैं हर भारतीय की तरफ़ से उनका धन्यवाद करता हूं।

इस दौरान समारोह में विशेष रूप से मॉरीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ, सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद हैं। वहीं, आयुष मंत्रालय और गुजरात सरकार ने भारत में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में दो प्रासंगिक विकासों पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया है।

कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत में पारंपरिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र की स्थापना मानवता के सामने सबसे कठिन समय में भी विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रतिबद्धता की उल्लेखनीय पूर्ति है। कोविड का मुश्किल दौर भी हमें रोक नहीं पाया।

भूटान, नेपाल और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हुईं शामिल
भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय त्शेरिंग और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन के पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि पारंपरिक चिकित्सा का ये वैश्विक केंद्र साक्ष्य आधारित अनुसंधान और पारंपरिक चिकित्सा के मानकों के लिए वैश्विक केंद्र बनेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने भारतीय गुरुओं का जताया आभार
विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉक्टर टेडरोस अदनहोम गेब्रेहेसस ने इस मौके पर गुजराती में जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि ‘डब्ल्यूएचओ-ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन’ कोई संयोग नहीं है। मेरे भारतीय शिक्षकों ने मुझे पारंपरिक दवाओं के बारे में अच्छी तरह से सिखाया और मैं उनका बहुत आभारी हूं।

अत्याधुनिक डेयरी परिसर का पीएम ने किया उद्घाटन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात दौरे के दूसरे दिन बनासकांठा पहुंचे। यहां उन्होंने बनास डेयरी संकुल में अत्याधुनिक डेयरी परिसर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी में विकास का पहल किसानों को सशक्त बनाएगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। पीएम मोदी ने कहा कि हम यहां अनुभव कर सकते हैं कि कैसे सहकारी आंदोलन आत्मानिर्भर भारत अभियान को ताकत दे सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि बनास डेयरी संकुल, चीज और व्हे प्लांट, इन दोनों का डेयरी सेक्टर के विस्तार में अहम योगदान है। बनास डेयरी ने ये भी सिद्ध किया है कि स्थानीय किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूसरे संसाधनों का भी उपयोग किया जा सकता है।

डेयरी सेक्टर से जुड़ी जो जानकारियां दी गईं उससे मैं प्रभावित: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 1-2 घंटों में मैं यहां अलग-अलग जगहों पर गया और डेयरी सेक्टर से जुड़ी सरकारी योजनाओं की लाभार्थियों और पशु पालन बहनों से मेरी विस्तार से बात हुई। इस पूरे समय के दौरान मुझे जो जानकारियां दी गईं उससे मैं बहुत प्रभावित हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में गांव की अर्थव्यवस्थाओं को, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण को कैसे बल दिया जा सकता है, सहकार कैसे आत्मनिर्भर भारत के अभियान को ताकत दे सकता है, ये सब कुछ यहां अनुभव किया जा सकता है।

बनास डेयरी ने  किसानों को सामर्थ्य बना दिया: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आलू और दूध का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन बनास डेयरी ने ये रिश्ता भी जोड़ दिया। दूध, दही,छाछ, पनीर, फ्रेंच फ्राइज, बर्गर, पेटीज जैसे उत्पादों को भी बनास डेयरी ने किसानों का सामर्थ्य बना दिया है। ये भारत के लोकल को ग्लोबल बनाने की दिशा में भी एक अच्छा कदम है।

गुजरात में विकास हर गुजराती को गर्व से भर देता है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात आज सफलता की जिस ऊंचाई पर है, विकास की जिस ऊंचाई पर है वो हर गुजराती को गर्व से भर देता है। इसका अनुभव मैंने कल गांधीनगर के विद्या समीक्षा केंद्र में किया। गुजरात के बच्चों के भविष्य को, हमारी आने वाली पीढ़ियों को संवारने के लिए विद्या समीक्षा केंद्र एक ताकत बन रहा है।

आज यहां एक बायो-CNG प्लांट और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास
पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां एक बायो-CNG प्लांट का लोकार्पण किया गया है और 4 गोबर गैस प्लांट्स का शिलान्यास हुआ है। ऐसे अनेक प्लांट्स बनास डेयरी देशभर में लगाने जा रही है। ये कचरे से कंचन के सरकार के अभियान को मदद करने वाला है। गोबरधन के माध्यम से एक साथ कई लक्ष्य हासिल हो रहे हैं। पीएम ने कहा कि गोबरधन के माध्यम से  इससे गांवों में स्वच्छता को बल मिल रहा है, पशुपालकों को गोबर का भी पैसा मिल रहा है और गोबर से बायो-CNG और बिजली जैसे उत्पाद तैयार हो रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में जो जैविक खाद मिलती है, उससे किसानों को बहुत मदद मिल रही है।

पीएम मोदी ने नए डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बनासकांठा जिले में 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से के नए डेयरी कॉम्प्लेक्स और आलू प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन किया। बनासकांठा जिले के दियोदर में नया डेयरी परिसर एक ग्रीनफील्ड परियोजना है। यह लगभग 30 लाख लीटर दूध के प्रसंस्करण को सक्षम करेगा, लगभग 80 टन मक्खन, एक लाख लीटर आइसक्रीम, 20 टन संघनित दूध और 6 टन चॉकलेट प्रतिदिन का उत्पादन करेगा। दियोदर में आलू प्रसंस्करण संयंत्र विभिन्न प्रकार के प्रसंस्कृत आलू उत्पादों जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू के चिप्स, आलू टिक्की, पैटी आदि का उत्पादन करेगा, जिनमें से कई अन्य देशों को निर्यात किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related