Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

UP Legislative Council Polling: मतदान खत्म, कई जगहों पर वोटिंग 90 प्रतिशत के पार, सपा ने लगाया धांधली का आरोप

UP Legislative Council Polling: मतदान खत्म, कई जगहों पर वोटिंग 90 प्रतिशत के पार, सपा ने लगाया धांधली का आरोप

UP Legislative Council Polling : यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। शाम चार बजे तक चले इस मतदान में कई जगहों पर वोटिंग 90 प्रतिशत को भी पार कर गई है। जिसमें बस्ती, संतकबीर नगर, उन्नाव जैसे नाम शामिल हैं। लगभग सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक वोटिंग की खबर है। हालांकि सपा ने ट्वीट करके कहा है कि कई जगहों पर मतदान में धांधली हो रही है। इसके लिए उसने बकायदा एक वीडियो भी शेयर किया है।

वहीं इस चुनाव में सीएम योगी, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, राजा भैया, रवि किशन समेत तमाम दिग्गजों ने अपने-अपने का मत का प्रयोग किया है। वहीं कांग्रेस नेता अजय राय ने ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- “विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगाकर अपने प्रत्याशियों को जिताने वाले मोदी जी क्या विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी “सुदामा पटेल” को जिताने नहीं आएंगे? क्या मोदी जी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे”?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर आज मतदान हुआ है। मतदान शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के अनुसार, चुनाव मैदान में 95 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। कार्यालय के मुताबिक, विधान परिषद चुनाव में 739 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई है।

बता दें कि सीएम ने एक अप्रैल को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘वर्तमान में प्रदेश की 36 सीटों पर विधान परिषद चुनाव हो रहे हैं। इनमें से नौ सीटों पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। अगर ये सभी 36 सीटें भाजपा की झोली में आती हैं तो यह मानकर चलिए कि विधान परिषद में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सदस्य होंगे।’’

उन्होंने कहा था कि विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिलने पर भाजपा को प्रदेश में विकास कार्यों तथा गरीबों से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में किसी भी तरह की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश की 100 सदस्यीय विधान परिषद में इस समय भाजपा के 35, जबकि सपा के 17, बसपा के चार और कांग्रेस, अपना दल व निषाद पार्टी के एक-एक सदस्य हैं। वहीं, शिक्षक दल के दो, जबकि एक निर्दलीय सदस्य भी विधान परिषद में मौजूद है।

राज्य विधान परिषद की 36 सीटें सात मार्च को संबंधित सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो गई थीं। वहीं, सदन की 37वीं सीट नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन की वजह से खाली हुई है। भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए 36 उम्मीदवारों में से पांच समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता हैं, जो फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भगवा दल में शामिल हुए थे।

इनमें सुल्तानपुर स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोरखपुर-महाराजगंज से सीपी चंद, बलिया से रविशंकर सिंह ‘पप्पू’, झांसी-जालौन-ललितपुर से राम निरंजन और बुलंदशहर से नरेंद्र भाटी शामिल हैं। रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पोते हैं। मेरठ-गाजियाबाद और बुलंदशहर सीट के अलावा (जो सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के लिए छोड़ी गई हैं) समाजवादी पार्टी ने बाकी सभी 34 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...