Chardham Yatra पर जाने वालों के लिए टोल फ्री नंबर होगा जारी, सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Chardham Yatra पर जाने वालों के लिए टोल फ्री नंबर होगा जारी, सीएम धामी ने की चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून: Chardham Yatra प्रदेश में इस बार चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर के जरिये यात्रियों को यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात प्रबंधन व संचालन को ड्रोन का भी प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आपात स्थिति में हेली एंबुलेंस की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यात्रा की तैयारी उसी हिसाब से की जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में तकनीक का प्रयोग किया जाए। यात्रा में जाने वाली बसों व टैक्सियों की फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो। यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। एक बार एंट्री प्वाइंट पर जांच करने के बाद बार-बार जांच कर यात्रियों को परेशान न किया जाए।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह गुणवत्तायुक्त पेयजल के लिए वाटर एटीएम व मशीनें लगाई जाएं। यात्रा मार्ग पर आवश्यकता के अनुसार चिकित्सकों की तैनाती की जाए। यात्रा मार्ग पर मूल्य सूची का निर्धारण करने के साथ ही मिलावटखोरी रोकने के लिए नियमित जांच अभियान चलाया जाए। यात्रा शुरू होने से पूर्व चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मार्ग स्थलीय निरीक्षण कर सभी आवश्यक सुधार कार्य करे।

मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में इसे तत्काल खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई जाएं। इन मशीनों पर नजर रखने के लिए इन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए। यात्रा मार्ग पर पार्किंग की पर्याप्त सुविधा विकसित की जाए और सभी मार्गों पर साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। चारधाम यात्रा का विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, विधायक शैला रानी रावत, सुरेश सिंह चौहान, संजय डोभाल, दुर्गेश्वर लाल, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मुख्य सचिव डा एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वद्र्धन, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु व सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related