Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ किया था डेब्यू, इन दो देशों के खिलाफ जमकर लिए विकेट, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ किया था डेब्यू, इन दो देशों के खिलाफ जमकर लिए विकेट, जानें उनसे जुड़ी खास बातें

स्पोर्ट्स डेस्क: महान ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) का 52 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ने वर्ष 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट और 194 वनडे मैच खेले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्न शुक्रवार को थाईलैंड के कोह समुई में थे। वार्न की टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, “शेन अपने विला में बेहोश पाए गए थे। इस हादसे के वक्त वे अपने विला में अकेले थे। उन्हें मेडिकल ट्रिटमेंट भी दिया गया लेकिन तब तक वे दम तोड़ चुके थे।

विजडन ने चुना था सेंचुरी के 5 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर्स में से एक

शेन वॉर्न के कद और काबिलियत को इस बात से समझा जा सकता है कि उन्हें विजडन ने सेंचुरी के पांच क्रिकेटरों में से एक के रूप में चुना था। दुनिया का कोई भी मैदान हो या कैसी भी परिस्थितियां हों, वॉर्न ने जब-जब हाथ में गेंद पकड़ी विरोधियों को पैर लड़खड़ाते हुए नजर आए।

भारत के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू 

वनडे में उन्होंने 293 विकेट और टेस्ट में 708 विकेट के साथ अपने करियर का अंत किया। वॉर्न ने 1992 में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद अगले साल मार्च में वेलिंगटन में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।

पाक के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में किया दमदार प्रदर्शन 

उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया की वनडे वर्ल्ड कप जीत टीम के हिस्सा भी थे। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट लिए थे जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की नाक में किया दम 

शेन वॉर्न ने सभी टीमों के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। हालांकि उन्हें विशेष रूप से इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी करना खासा पसंद आता था। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने 708 टेस्ट विकेटों में से 325 इन दो देशों के खिलाफ ही लिए थे।

‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ से चकमा खा गए थे गेटिंग 

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज माइक गेटिंग को वर्ष 1993 में शेन वॉर्न द्वारा फेंकी गई गेंद को ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ माना जाता है। मैनचेस्टर में एशेज सीरजी के दौरान लेग स्पिनर द्वारा फेंकी गई इस गेंद ने विकेट पर पड़ने के बाद ऐसा टर्न लिया था कि बल्लेबाज से लेकर विकेटकीपर तक सब हैरान रह गए थे। आज तक उस गेंद की चर्चा होती है और क्रिकेट के जानकार उसे अद्भुत करार देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related