Russia-Ukraine crisis: हमला झेला फिर भी बोले राष्ट्रपति- रूस के आगे नहीं झुकेगा यूक्रेन; रक्षा मंत्री ने कहा- जो हथियार पकड़ने को तैयार, वह फोर्स में हो शामिल

Russia-Ukraine crisis: हमला झेला फिर भी बोले राष्ट्रपति- रूस के आगे नहीं झुकेगा यूक्रेन; रक्षा मंत्री ने कहा- जो हथियार पकड़ने को तैयार, वह फोर्स में हो शामिल

Ukraine Russia Crisis: यूक्रेन के ऊपर रूस ने ऑपरेशन z लांच किया है. रूसी हमले झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम रूस के आगे नहीं झुकेंगे। यह हमारी मातृभूमि है और हम लड़ेंगे। वहीं यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने कहा कि जो कोई भी हथियार पकड़ने के लिए तैयार और सक्षम है, वह टेरिटोरियल डिफेंस फोर्स के रैंक में शामिल हो सकता है।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पनपा विवाद बेहद गरमाया हुआ है। यूक्रेन की सेना के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि लुहान्स्क में पांच रूसी प्लेन और एक चॉपर मार गिराया गया है। पलटवार में रूस ने भी कहा कि उसने यूक्रेन के एयरबेस तबाह कर दिए हैं। इस बीच, जर्मन चांसलर ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला “यूरोप के लिए डार्क डे” है।

यूक्रेन में रूसी सैन्य कार्रवाई के बीच कच्चे तेल के दामों में आई जबरदस्त उछाल

रूस के द्वारा यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब छह डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है। आपूर्ति में व्यवधान की आशंका के चलते ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चल गया। अमेरिकी बेंचमार्क क्रूड की कीमत भी 98 डॉलर प्रति बैरल के पार हो गई। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूसी रूबल 7.5% गिरकर 87 के स्तर पर आ गया।

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पूर्वी यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने गुरुवार को विश्व से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने कहा- दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। रूस को हर तरह से, सभी प्रारूपों में पूरी तरह से अलग-थलग कर दें। यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण, वित्तीय और मानवीय सहायता मुहैया कराएं। यूरोप और दुनिया का भविष्य दांव पर है।

दरअसल, पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा कर दी, जिसके बाद यूक्रेन के कई शहरों में भीषण धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। रूसी की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के हवाई अड्डों और अन्य सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है, जबकि आबादी वाले क्षेत्रों को टारगेट नहीं बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related