हरिद्वार: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने जताई हत्‍या की आशंका, सर्वानंद घाट पर नहीं करेंगे रात्रि विश्राम

हरिद्वार: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने जताई हत्‍या की आशंका, सर्वानंद घाट पर नहीं करेंगे रात्रि विश्राम

हरिद्वार। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि ने हत्‍या की आशंका जताई है। कहा कि सर्वानंद घाट पर रात्रि विश्राम नहीं करेंगे।  उन्‍होंने कहा कि हमें मर्यादा सिखाने वाले संत जरा जमीयत-उलमा-ए-हिंद पर भी अपना मुंह खोले। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी की रिहाई को लेकर सर्वानंद घाट पर बैठे हैं।

कहा कि लगातार हो रही रेकी और हत्या की आशंका से भयभीत होकर स्वामी अमृतानंद के साथ रविवार को सर्वानन्द घाट पर रात्रि विश्राम बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि लगातार रात को असामाजिक तत्व उनकी रेकी कर रहे हैं। शनिवार रात उनके साथ रहने वाले हिंदू स्वाभिमान के कार्यकर्त्‍ताओं ने ऐसे लोग को चिन्हित करके पकड़ने का प्रयास किया तो वो भाग गए। उन्हें भय है उनपर कभी भी हमला हो सकता है।

भड़काऊ भाषण देने और मत विशेष की महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार श्रीपंदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद को 17 फरवरी शाम रिहा कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हरकी पैड़ी क्षेत्र में सर्वानंद घाट पर तप शुरू कर दिया था। 15 जनवरी को उन्हें यही पर तप करने के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related