नई दिल्ली, देश में कोरोना की तीसरी लहर अब थमती नजर आ रही है। आज लगातार छठे दिन कोरोना के केसों में गिरावट देखने को मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,34,281 नए मामले आए हैं। कल के मुकाबले मामूली कमी देखने को मिली है। बीते दिन 2,35,532 मामले सामने आए थे। अब हर रोज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा नए मामलों से ज्यादा आ रहा है। आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 3,52,784 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 2,34,281 नए मामले आए, 3,52,784 रिकवरी हुईं और 893 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
कुल मामले: 4,10,92,522
सक्रिय मामले: 18,84,937
कुल रिकवरी: 3,87,13,494
कुल मौतें: 4,94,091
कुल वैक्सीनेशन: 1,65,70,60,692
दैनिक पॉजिटिविटी रेट: 14.50% pic.twitter.com/XObtAIukBJ— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2022
मौत के आंकड़ों में इजाफा जारी
कोरोना के कम होते मामलों के बीच मौत के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिल रहा है। 24 घंटे में 893 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। कल 871 लोगों की मौत हुई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 18,84,937 हो गई है। कोरोना के कुल मामलों की बात की जाए तो अब 4,10,92,522 कुल केस हो गए हैं।




