नई दिल्ली, भारत में कोरोना संक्रमण को लेकर थोड़ी राहत की खबर है। देश में कोरोना के मामलों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि आज कोरोना के 2,55,874 के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। 24 घंटे में 2,67,753 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। हालांकि, इस दौरान 614 लोगों की मौत भी हुई है।
देश में कल यानी सोमवार के मुकाबले आज कोरोना के मामले में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कल कोरोना के कुल 3,06,064 नए मामले सामने आए थे जबकि आज 2,55,874 नए मरीज मिले हैं। कल के मुकाबले आज कोरोना के 50,190 कम मरीज मिले हैं।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,55,874 नए मामले आए और 2,67,753 रिकवरी हुईं और 614 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। #COVID19
सक्रिय मामले: 22,36,842
कुल रिकवरी: 3,70,71,898
कुल मौतें: 4,90,462
कुल वैक्सीनेशन: 1,62,92,09,308 pic.twitter.com/UYOoFFfGoi— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2022
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 22,36,842 हो गई है। वहीं, अब तक कुल 3,70,71,898 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 4,90,462 लोग कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। डेली पाजिटिविटी रेट भी अब 15.52% हो गया है।




