अभिनेत्रा कंगना रनौत के खिलाफ Supreme Court में दायर याचिका खारिज, सोशल मीडिया पर सिखों के खिलाफ बयानबाजी का था आरोप

अभिनेत्रा कंगना रनौत के खिलाफ Supreme Court में दायर याचिका खारिज, सोशल मीडिया पर सिखों के खिलाफ बयानबाजी का था आरोप

नई दिल्ली, किसान आंदोलन को लेकर विवादों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। मुंबई के रहवासी अधिवक्ता चरणजीत सिंह चंद्रपाल ने याचिका दायर कर कहा था कि कंगना ने किसान आंदोलन को खालिस्तान से जोड़ कर सिखों का अपमान किया है। शीर्ष न्यायलय ने याचिकाकर्ता को आश्वासन देते हुए कहा कि, आम जनमानस सिख और खालिस्तानी के बीच का फर्क समझता है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट आने की जगह दूसरे कानूनी विकल्प अपनाने चाहिए थे।

जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और बेला एम. त्रिवेदी की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि अदालत उनकी संवेदनशीलता का सम्मान करती है। लेकिन जितना अधिक वह सोशल मीडिया पर कंगना के बयानों को प्रचारित करेंगे, वो उतना ही उनकी मदद करेंगे। हालांकि, चंद्रपाल ने जोर देकर कहा कि कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए हैं और उसके खिलाफ कुछ कार्रवाई की जानी चाहिए। अभिनेत्री ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अपना गुरु बताया था। यह भी सिख धर्म को मानने वाले की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बयान था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related