UP Chunav 2022: मुलायम को कैद, शिवपाल का भी अपमान…BJP में आते ही अखिलेश पर जमकर बरसे मौसा प्रमोद गुप्ता

UP Chunav 2022: मुलायम को कैद, शिवपाल का भी अपमान…BJP में आते ही अखिलेश पर जमकर बरसे मौसा प्रमोद गुप्ता

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Vidhan Sabha Chunav) से पहले भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई विधायकों का बदला लेना शुरू कर दिया है. अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के बाद अब मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) परिवार में भाजपा ने एक और सेंधमारी की है और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के मौसा को ही पार्टी में शामिल करा लिया है. गुरुवार को मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और ओरैया के बिधुना से सपा विधायक रहे प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta Joins BJP) ने भाजपा की सदस्यता ली. भाजपा का दामन थामते ही प्रमोद गुप्ता ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि सपा में मुलायम सिंह की कोई कदर नहीं है. अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को कैद करके रखा हुआ है.

मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता (Pramod Gupta News) ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को कैद करके रखा हुआ है. उन्हें किसी से मिलने नहीं देते हैं, किसी से बात नहीं करने देते. अखिलेश किसी की बात नहीं सुनते हैं. समाजवादी पार्टी में गैर समाजवादी पार्टी के लोग आ गए हैं, जो समाजवादी विचारधारा को बिल्कुल कदर नहीं करते हैं. इस मुद्दे पर मेरी मुलायम सिंह यादव से बातचीत भी हुई है लेकिन अखिलेश ने नेताजी की बात नहीं मानी और परिवार में शिवपाल यादव का भी अपमान हो रहा है.

बता दें कि प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की बहन के पति हैं. इस तरह प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और अखिलेश यादव के मौसा लगेंगे. प्रमोद गुप्ता से पहले मुलायम सिंह परिवार से उनकी छोटी बहू अपर्या यादव भाजपा में शामिल हो चुकी हैं. बुधवार को ही अपर्णा यादव ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली. मुलायम सिंह के परिवार से उनके समधी भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...