ओमि‍क्रोन को लेकर देश का पहला अध्‍ययन, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मिले इस वैरिएंट के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के सबूत

ओमि‍क्रोन को लेकर देश का पहला अध्‍ययन, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में मिले इस वैरिएंट के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के सबूत

नई दिल्‍ली, देश में कोरोना की रफ्तार डराने लगी है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 2,68,833 नए मामले आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 3,68,50,962 हो गई है। इनमें ओमि‍क्रोन के 6041 मामले भी हैं। यही नहीं बीते 24 घंटे में संक्रमण से 402 और लोगों की मौत होने से महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,85,752 हो गई है। इस बीच दिल्‍ली में ओमिक्रोन के कम्‍यूनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक संक्रमण के संकेत मिले हैं।

दिल्‍ली के क्लिनिकल वायरोलॉजी विभाग, लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (Department of Clinical Virology, Institute of Liver and Biliary Sciences) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार दिसंबर 2021 के अंतिम हफ्ते के दौरान कोविड​​-19 के अधिकांश ओमिक्रोन संक्रमित रोगियों का किसी विदेशी यात्रा इतिहास नहीं था जिससे संकेत मिलते हैं कि कोरोना के इस नए वैरिएंट का राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कम्‍यूनिटी ट्रांसमिशन हुआ था।

जिन नमूनों पर अध्‍ययन किया गया उनकी 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2021 के बीच आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। ये नमूने दिल्ली के पांच जिलों से एकत्र किए गए थे। सभी की जीनोम जांच कराई जाएगी। विश्लेषण में स्थानीय और पारिवारिक समूहों में सामुदायिक संक्रमण के संकेत पाए गए। अध्ययन में लगभग 60.9 प्रतिशत COVID-19 संक्रमित लोगों ने सामुदायिक प्रसार दिखाया।

इस अध्ययन से पता चलता है कि समुदाय में ओमिक्रोन के दैनिक मामलों में भारी वृद्धि हुई जो कि 1.8 प्रतिशत से 54 प्रतिशत तक देखी गई थी। यह अपनी तरह का पहला अध्‍ययन है जिसमें कोरोना के ओमि‍क्रोन के सामुदायिक संचरण की तस्‍दीक की है। इसमें दैनिक संक्रमण, अस्पताल में भर्ती होने की दर और कोरोना वायरस के खिलाफ उच्च सेरोपोसिटिविटी दर को शामिल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related