UP Chunav 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान के बाद मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी इस्तीफा

UP Chunav 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान के बाद मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी इस्तीफा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मतदान से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा जारी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान के बाद अब धर्म सिंह सैनी ने मंत्री पद से अपना इस्तीफा ने दिया है। धर्म सिंह सैनी ने ट्वीट से इसकी जानकारी दी।

मंत्री धर्म सिंह सैनी ने गुरुवार को इस्तीफा देने से पहले ही लखनऊ में अपना सरकारी आवास खाली करने के साथ ही सरकारी वाहन तथा सुरक्षा को भी लौटा दिया।

सहारनपुर के नकुड़ से भाजपा विधायक तथा आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने बुधवार को ही इंटरनेट मीडिया पर अपने समाजवादी पार्टी के शामिल होने की सूचना वायरल होने के बाद कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य मेरे बड़े भाई हैं और बड़े भाई रहेंगे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, इसकी जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा था कि पता चला है कि जो उन्होंने समाजवादी पार्टी में जाने वालों की जो सूची दी है, उसमें मेरा भी नाम है, उन्होंने यह मेरे से पूछे बिना किया, जो गलत किया। मैं इसका खंडन करता हूं। मैं भाजपा में हूं और भाजपा में ही रहूंगा

jagranधर्म सिंह सैनी ने 2017 का चुनाव कांग्रेस के इमरान मसूद को हराकर जीता था। इमरान मसूद भी कांग्रेस को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 2017 में भाजपा के धर्म सिंह सैनी को 94,375 और इमरान मसूद को 90,318 वोट मिले थे। सैनी 4057 वोट से जीते थे। इससे पहले 2012 में धर्म सिंह सैनी बसपा से जीते थे। तब भी इमरान मसूद को हराया था। वह नकुड़ से लगातार चार बार से विधायक हैं। वह 2002, 2007 व 2012 में बसपा से विधायक थे। इसके बाद 2017 में भाजपा में आये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related