आदर्श आचार संहिता के पालन में हटाई गई ई-बसों से सीएम योगी और नगर विकास मंत्री की तस्वीर

आदर्श आचार संहिता के पालन में हटाई गई ई-बसों से सीएम योगी और नगर विकास मंत्री की तस्वीर

लखनऊ,  यूपी में विधान सभा चुनाव का बिगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता का पालन शुरू हो गया है। इस क्रम में सोमवार को लखनऊ की सभी इलेक्ट्रिक बसों में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री गोपाल टंडन की तस्वीर हटा दी गई है। ई-बसों में लगी दोनों नेताओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगरीय परिवहन निदेशालय ने बसों में लगे पोस्टर को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

लखनऊ के दुबग्गा सिटी बस डिपो में ई-बसों से पोस्टर हटाकर उस स्थान पर पीले रंग की पेंटिंग करा दी गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी पल्लव बोस के मुताबिक राजधानी में चल रही 60 ई-बसों से पोस्टर हटवाकर इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है। इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी वाहनों से भी सीएम योगी समेत अन्य मंत्रियों की जहां कहीं तस्वीर लगी है, उसे हटवाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चौक, चौराहों और तिराहों समेत सड़कों के किनारे लगे पोस्टर बैनर भी तेजी से हटाए जा रहे हैं। यह सब कार्य राज्य निर्वाचन आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी की निगरानी में कराए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पूरे प्रदेश में पालन कराए जाने का निर्देश दिया है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का भी निर्देश है। इसलिए आदर्श आचार संहिता का लखनऊ समेत पूरे यूपी में निर्वाचन अधिकारी सख्ती से पालने करवाने में जुट गए हैं। सभी जगहों से पार्टी और नेताओं के पोस्टर बैनर को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related