अल्मोड़ा : विकास के पांच साल, नए इरादे-युवा सरकार के तहत जिले की अल्मोड़ा, सोमेश्वर, जागेश्वर, रानीखेत, द्वाराहाट, सल्ट विधानसभाओं में कार्यक्रम हुए। 6 विधानसभा में हुए कार्यक्रमों में कुल 74 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ।
शुक्रवार को विकास के पांच साल कार्यक्रम के दौरान 62 करोड़ 59 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व 11 करोड़ 73 लाख से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण हुआ। विधानसभा सोमेश्वर में 61 करोड़ 82 लाख से अधिक की 29 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ। विधानसभा में 54.11 लाख की लागत से एक योजना का शिलान्यास, रानीखेत में दो करोड़ से अधिक की लागत की दो योजनाओं का लोकार्पण व द्वाराहाट विधानसभा में 9 करोड़ 88 लाख की लागत से आठ विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हुआ।
रैमजे इंटर कालेज में अल्मोड़ा विधानसभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने की। मौके पर 10 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। साथ ही परिवहन विभाग ने दो वाहन चालक व परिचालकों को चेक बांटे। 10 बीएलओ भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया और पांच मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए।
सोमेश्वर विधानसभा का सोमनाथ मैदान में हुआ। जिसकी अध्यक्षता बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने की। मौके पर 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। ग्राम्य विकास विभाग से दो महिला समूहों को 2 लाख की धनराशि का चेक वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत ग्रामीण लाभार्थी को पांच हजार की सहायता वितरित की गई। परिवहन विभाग ने टैक्सी स्वामियों को दो हजार प्रति चालक के हिसाब से 6 हजार चेकों का वितरण किया।
रानीखेत विधानसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि कैलाश पांडे ने की। विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर के तहसील भनोली के गरुड़ाबाज में क्षेत्रीय विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधानसभा सल्ट में विधायक महेश जीना की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में क्षेत्रीय विधायक महेश नेगी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुअा। मौके पर विधायकों ने सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की। सभी जगहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को जागरुक भी किया गया।
इस अवसर पर डीएम वंदना सिंह, कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीसीबी अध्यक्ष ललिट लटवाल, गोविन्द सिंह पिलख्वाल, कैलाश गुरुरानी, खड़क सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, उमेश मेहरा, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, एसएसपी मंजूनाथ टीसी आदि विभागीय अधिकारी व आमजन मौजूद थे।




