पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, अनुराग ठाकुर बोले- गृह मंत्रालय लेगा बड़ा और कड़ा फैसला

पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, अनुराग ठाकुर बोले- गृह मंत्रालय लेगा बड़ा और कड़ा फैसला

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि उनका मानना ​​है कि देश की न्यायिक प्रणाली सभी को न्याय देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय बड़ा और कड़ा फैसला लेगा। पंजाब सरकार द्वारा सुरक्षा में चूक के आरोपों से कथित रूप से इन्कार करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंजाब में कल प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। इस मामले में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट गए हैं। गृह मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी है। देश की न्यायिक व्यवस्था सभी को न्याय देती है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्रालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक को लेकर जानकारी एकत्र कर रहा है और बड़ा और कड़ा फैसले लेगा। ठाकुर ने यहां कैबिनेट के फैसलों पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल पर यह टिप्पणी की।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने गुरुवार को पीएम मोदी के फिरोजपुर दौरे के दौरान हुई चूक की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव (गृह मामलों) और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल होंगे। वे तीन दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट की बैठक के दौरान सभी मंत्रियों ने सुरक्षा में चूक पर नाराजगी और चिंता व्यक्त की। बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जा रहे प्रधानमंत्री रास्ते में कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने के कारण एक फ्लाईओवर के ऊपर 15-20 मिनट तक फंसे रहे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे उनकी सुरक्षा में ‘बड़ी चूक’ करार दिया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर चर्चा की। कई मंत्रियों ने इसपर चिंता व्यक्त की और कार्रवाई की मांग की। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों ने बुधवार को कांग्रेस शासित राज्य में पीएम मोदी की यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक पर नाराजगी व्यक्त की। कुछ ने कड़ी कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...