राष्ट्रपति कोविंद ने सुरक्षा में सेंध पर जताई चिंता, PM मोदी आज करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति कोविंद ने सुरक्षा में सेंध पर जताई चिंता, PM मोदी आज करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने चिंता जताई है.

इसी सिलसिले में PM मोदी आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे.

दरअसल पंजाब के हुसैनीवाला में बुधवार (5 जनवरी) को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सुरक्षा में चूक का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court to hear PM Modi Security breach Case) पहुंच गया है.

सुप्रीम कोर्ट में कल हो सकती है सुनवाई

पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सुरक्षा चूक के मामले की मेंशनिंग चीफ जस्टिस एनवी रमना (CJI NV Ramana) की बेंच के सामने की गई है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में कल (7 जनवरी) हो सकती है.

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

याचिका में पंजाब सरकार को उचित दिशा-निर्देश देने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. इसके अलावा याचिका में इस बात की भी अपील की गई है कि इस तरह के उल्लंघन की घटना को दोबारा रोकने की भी मांग की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...