Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

नई दिल्ली, 8जनवरी 2021

दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ( IGI airport) ने शुक्रवार शाम को ट्वीट कर ब्रिटेन से आने वाले हवाई यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग और आइसोलेशन नियमों को लेकर निर्देशों को स्पष्ट किया है. इसमें कहा गया है कि कोविड के आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test)  को लेकर इंतजार की अवधि 10 घंटे तक हो सकती है. जांच का खर्च और टेस्टिंग का नतीजा आने तक की अवधि में ठहरने का इंतजाम यात्रियों को खुद करना पड़ेगा.यह ट्वीट ऐसे वक्त आया जब लंदन से यात्रियों के उड़ान भरने के बाद आखिरी वक्त नियमों में बदलाव से अफरा-तफरी फैल गई. नए नियमों में कहा गया है कि फ्लाइट से ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन ( UK Passengers 7-day quarantine) अनिवार्य होगा, फिर चाहे उनका आरटीपीसीआर टेस्ट निगेटिव रहा हो.

दिल्ली एयरपोर्ट ने ट्वीट में कहा है कि ब्रिटेन से आने वाले सभी हवाई यात्रियों को यात्रा के ठीक पहले और भारत पहुंचते वक्त आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा. यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आए या निगेटिव, उन्हें 7 दिन के सरकारी सुविधा केंद्र में क्वारंटाइन रहना होगा और 7 दिन होम आइसोलेशन में रहना पड़ेगा. ट्वीट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि क्या गर्भवती महिला जैसे विशेष समूहों को अपवाद के तौर पर कुछ रियायत दी जा सकती है या नहीं.

एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसे रहे ब्रिटिश यात्रियों में से एक सौरव दत्ता ने कहा, ” यहां पूरी तरह अफरातफरी का आलम है, हम एक लाउंज के अंदर हैं और बाहर बहुत से सुरक्षाकर्मी हैं. हमसे ऐसे व्यवहार किया जा रहा है कि जैसे हम पिंजड़े में हो. होटल भी हमें क्वारंटाइन के लिए डील ऑफर कर रहे हैं. पहले ऐसी गाइडलाइन नहीं थी. कई अन्य यात्रियों ने भी ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग किया.