विक्की-सारा के गलत नंबर प्लेट की गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा क्या बोले?

विक्की-सारा के गलत नंबर प्लेट की गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा क्या बोले?

भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर में विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म की शूटिंग को लेकर हुए विवाद में गृहमंत्री नरोत्तम में सफाई दी है. विक्की कौशल और सारा अली के मोटर साइकिल के नंबर को लेकर विवाद हुआ था. हालांकि इस मामले में सच्चाई सामने आने के बाद खुद गृहमंत्री ने शिकायतकर्ता से इंदौर में गाड़ी के नंबर को लेकर की गई शिकायत को वापस लेने की बात कही है.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुबह प्रेसवार्ता में कहा कि फिल्म में पहले ही चेतावनी दे दी जाती है कि इसका वास्तविकता से कोई सम्बन्ध नहीं है. उन्होंने कहा कि इंदौर में फिल्म लुका-छिपी-2 की शूटिंग के दौरान बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर उठा विवाद अनावश्यक है. मेरी संबंधित पक्ष को ऐसे विवाद से बचने व शिकायत वापस लेने की सलाह है. हमारे यहां सभी कलाकारों का सम्मान है. शिकायतकर्ता इंदौर में गाड़ी के नंबर को लेकर विकी कौशल और सारा अली खान की शिकायत वापस लें हम अतिथि देवो भव की परंपरा के पोषक हैं.

क्या था मामला?
पिछले कुछ दिनों इंदौर में फिल्म लुका-छिपी-2 की शूटिंग चल रही है. हाल ही में इस फ़िल्म का एक सीन शहर में फिल्माया गया था, जिसमें विक्की कौशल, सारा अली को एक मोटरसाइकिल में बैठाकर कहीं छोड़ने जाते है. इस सीन में वह एक बाइक पर होते हैं, जिस गाड़ी के नंबर का इस्तेमाल किया गया था, वह इंदौर के जय सिंह यादव की था, जिसकी परमिशन नहीं ली गई थी. इसके बाद एक्टिवा मालिक ने इसकी शिकायत इंदौर RTO और  बाणगंगा थाना पुलिस में की थी. इसके बाद जांच की गई तो पाया गया कि जय सिंह की गाड़ी का नंबर MP 09 UL 4872 है, जबकी विक्की कौशन ने MP 09 UL 1872 नंबर की गाड़ी चलाई थी. यह सभी भ्रम की स्थिति नंबर प्लेट पर लगे नट बोल्ट की वजह से हुई थी, जो अब दूर हो गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...