Bigg Boss 15: पति को राखी बांधना चाहतीं हैं राखी सावंत, सुनकर सलमान खान भी रह गए शॉक्ड

Bigg Boss 15: पति को राखी बांधना चाहतीं हैं राखी सावंत, सुनकर सलमान खान भी रह गए शॉक्ड

नई दिल्ली, बिग बॉस 15 में नए साल से पहले की शाम का जश्न काफी धूमधाम से मनाया गया। होस्ट सलमान खान ने जहां सबके साथ जमकर मस्ती की वहीं शो को काफी सारे गेस्ट ने रोशन किया। इस बार सलमान खान शुक्रवार को ही नजर आ गए और कंटेस्टेंट्स के न्यू ईयर ईव को शानदार बना दिया। सेलिब्रेशन नाइट में पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जन्नत जुबैर से लेकर शेखर रवजियाना, अनु मलिक और कुछ अन्य सभी मौजूद थे। टीवी की स्टार जन्नत जुबैर के साथ बातचीत के दौरान, होस्ट को राखी सावंत के पति रितेश की याद दिलाई गई।

जन्नत ने की राखी की तारीफ

मंच पर आते ही जन्नत ने राखी की तारीफ की और मनोरंजन के लिए उसकी आदत की प्रशंसा की, आगे कामना की कि वह सीजन जीत जाए। इससे हैरान होकर सलमान ने कहा, ‘राखी सारी दुनिया तुमको कॉम्प्लिमेंट देता है। सिर्फ वो ही है एक हितेश, क्या नाम है उसका रितेश, जो ऐसा है। और यह कहते हुए उनके चेहरे पर निराशा के भाव थे। इसपर जवाब देते हुए राखी ने कहा,’ सर मैं इस बार बाहर जाकर उसे राखी बांध दूंगी।

पति को राखी बांधना चाहतीं हैं राखी!

सलमान खान ने इसपर तुरंत प्रतिक्रिया दी और मजाक में कहा कि राखी बांधने का उनका तरीका अलग होगा। उन्होंने इनएक्ट किया कि राखी कैसे रितेश पर चढ़ेगी और उसे गले लगाएगी। बतादें कि सलमान खान ने राखी के पति को फटकार लगाई थी कि वो कैसे अपनी पत्नी के साथ इतनी बुरी तरह पेश आते हैं।

जल्द होने वाला है फिनाले

इस बार का वीकेंड का वार में किसी का एलिमिनेशन नहीं होगा, हालांकि घर में नॉमिनेशन हुए पर उम्मीद की जा रही है कि इस बार बेघर होने का कार्य सोमवार को किया जाएगा। शो का फिनाले पास आ रहा है और वैसे ही हंगामे और ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं। फिलहाल ‘टिकट टू फिनाले’ ‘ टास्क में घर में खूब झगड़े हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related