पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, विद्यार्थियों के लिए बस सेवा मुफ्त, सीएम चन्नी खुद बस चलाकर पहुंचे

पंजाब सरकार की बड़ी घोषणा, विद्यार्थियों के लिए बस सेवा मुफ्त, सीएम चन्नी खुद बस चलाकर पहुंचे

चंडीगढ़। पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक और लोकलुभावन घोषणा की है। सीएम ने राज्य के सभी विद्यार्थियों को मुफ्त बस सेवा देने का एलान किया है। पंजाब में महिलाओं के लिए पहले से ही बस सेवा मुफ्त है। सीएम ने आज पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के बेड़े में 58 नई बसें शामिल की। सीएम चन्नी खुद बस चलाकर नई बसों को रवाना किया। उनके साथ ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शामिल रहे। सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब तरक्की कर रहा है, जो लोग ट्रांसपोर्ट माफिया चला रहे थे, उन्हें बंद करके रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल की जा रही हैं। मंत्री ने कहा कि रोडवेज के बेड़े में 842 नई बसों को शामिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related