भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, कई अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा; अमित शाह और नड्डा भी मौजूद

भाजपा संसदीय दल की बैठक जारी, कई अहम मुद्दों पर हो रही चर्चा; अमित शाह और नड्डा भी मौजूद

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने संसदीय दल की बैठक बुलाई है। दिल्ली स्थित डा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चल रही इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। भाजपा ने एक नोटिस जारी कर राज्यसभा और लोकसभा के सभी पार्टी सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया था। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रह्लाद सिंह पटेल, भूपेंद्र यादव और वी मुरलीधर समेत अन्य नेता शामिल हुए हैं।

इससे पहले सात दिसंबर को भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन में भाजपा सदस्यों की सदन में गैरहाजिरी को लेकर फटकार लगाई थी। पीएम ने सदस्यों को चेतावनी दी थी कि ‘नहीं बदले तो बदलाव तो होता ही है।’ इससे साफ था कि बार-बार चेतावनी मिलने के बावजूद भी जिन सदस्यों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है, वे केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related