
बाजपुर, 6 दिसंबर 2021
डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने कहा है कि शनिवार को बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के मामले में पूर्व मंत्री की तहरीर पर बलवे और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। इसकी जांच सीओ वंदना वर्मा कर रही हैं। सीओ को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए कहा गया है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे प्रकरण में जो भी दोषी होंगे वह बख्शे नहीं जाएंगे।
डीआईजी ने कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे माहौल में टकराव होता है। ऐसे में पुलिस की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रहे इसके निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। पंजाब आदि क्षेत्रों से अवैध असलहे लेकर यहां घूमने की शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए एक अभियान शुरू किया जा रहा है। अवैध खनन रोकने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई जाएगी। इसमें सभी विभाग मिलकर संयुक्त कार्रवाई करेंगे।







