Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 6 दिसंबर 2021

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को आजमगढ़ की सभा में कोरोना वैक्‍सीन न लगवाने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तंज किया। उन्‍होंने कहा कि वे कोरोना वैक्‍सीन को बीजेपी और मोदी जी की वैक्‍सीन कहते थे। बोले-‘अब तो अब्‍बाजान भी वैक्‍सीन लगवा चुके हैं। आप भी लगवा लें। नया वैरिएंट आ गया है। वैक्‍सीन लगवा लेंगे तो शायद सच बोलने लगेंगे।’ उन्‍होंने अखिलेश पर कटाक्ष किया कि जब हम यहां कोरोना में मरीजों का हाल ले रहे थे तब अखिलेश इंग्लैंड घूम रहे थे।

इस मौके पर उन्‍होंने 76.14 करोड़ रुपए की लागत वाली आजमगढ़ की 32 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास। इसके साथ ही लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया। उन्‍होंने आजमगढ़ में जल्‍द ही एयरपोर्ट बनाने और हवाई सेवा शुरू करने का वादा किया। सीएम ने कहा कि ये काम सपा, बसपा या कांग्रेस ने नहीं किया। उनके लिए सिर्फ अपना परिवार ही प्रदेश और देश था। मोदी जी के लिए पूरा देश और मेरे लिए उत्‍तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ही परिवार है।

मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से सांसद रहे। प्रदेश में सपा की सरकार रही लेकिन विकास सिर्फ सैफई का होता रहा। आजमगढ़ पिछड़ा ही रहा। सपा के साथ बसपा और कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि जब इन दलों की सरकार थी इन्‍होंने प्रदेश और देश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। सपा के राज में माफियाओं की सम्‍पत्‍ति बढ़ी। आजम खां जैसे लोग दलितों का उत्‍पीड़न करते थे। आज माफियाओं की संपत्तिपर बुल्‍डोजर चल रहा है तो विपक्षा को दर्द हो रहा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टिंयां जब सत्‍ता में थीं तो गरीब का अनाज खा लिया जाता था। गरीब को कुछ नहीं मिलता था। लोग, डर के माहौल में जीते थे। उन्‍होंंने कहा कि जब कोरोना का आतंक था तब बुआ-बबुआ, भाई-बहन सब गायब थे। सिर्फ भाजपा के लोग, हम लोग मदद कर रहे थे। जो संकट का साथी हो वही असली साथी होता है।

सीएम योगी ने अपनी और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आंकड़ों के साथ बताया कि प्रदेश और आजमगढ़ में कितने गरीबों के घर नि:शुल्‍क बिजली कनेक्‍शन लगे। गरीबों को फ्री राशन मिल रहा है। प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षा का स्‍तर सुधरा है। उनके सुंदरीकरण का काम हुआ है। बड़ी संख्‍या में किसानों को किसान सम्‍मान निधि का लाभ मिला है। उन्‍होंने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस को शिक्षा से कोई मतलब नहीं था। प्रदेश के विद्यालय बदहाल थे। समाजवादी पार्टी सरकार अराजकता का पर्याय थी। सपा-बसपा-कांग्रेस के एजेंडे में गरीब, महिला और युवा नहीं थे। वे सिर्फ अराजकता फैलाते थे। भाजपा प्रदेश और देश को नए भारत के निर्माण की ओर बढ़ा रही है।

हाथ उठवा कर किया सवाल, कितने लोगों ने वैक्‍सीन लगवाई

सभा में सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव इसे मोदी जी की वैक्‍सीन कहते हैं। संकट की घड़ी में वे आजमगढ़ को लावारिस छोड़कर विदेश घूम रहे थे। उन्‍होंने हाथ उठाकर पूछा कि कितने लोगों ने ये वैक्‍सीन लगवा ली है। उन्‍होंने लोगों से आह्वान किया कि जिन्‍होंने वैक्‍सीन नहीं लगवाई, वे तत्‍काल नजदीकी सरकारी अस्‍पताल में जाकर फ्री में वैक्‍सीन लगवा लें जिन्‍होंने दूसरी डोज नहीं ली है वे तत्काल दूसरी डोज ले लें। उन्‍होंने कहा कि कोरोना अभी खत्‍म नहीं है। दुनिया के कई देशों में कहर बरपा रहा है इसलिए सभी को अभी कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाए रखना है।

अखिलेश ने बताया था बीजेपी की वैक्‍सीन
बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कोरोना की वैक्‍सीन को बीजेपी की वैक्‍सीन बताते हुए इसे लगवाने से इनकार कर दिया था। अखिलेश यादव के बयान के मद्देनजर पहले कई सपा नेताओं ने वैक्‍सीन लगवाने से इनकार कर दिया था। बाद में जब उनके पिता और सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने वैक्‍सीन लगवा ली तो बीजेपी को उन्‍हें घेरने का मौका मिल गया। अखिलेश अब भी अपने रुख पर कायम हैं। पिछले दिनों उन्‍होंने कहा कि वह सही थे, जब उन्होंने इसे बीजेपी की वैक्सीन कहा था। कोई भी लोकतांत्रिक देश वैक्सीन सर्टिफिकेट पर अपने देश के नेता की तस्वीर नहीं लगा रहा है। अमेरिका में महामारी के दौरान दो राष्ट्रपति हुए। एक डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन। दोनों की तस्वीरें कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर नहीं थीं। ब्रिटेन में भी कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर प्रधानमंत्री की तस्वीर नहीं प्रकाशित की गई। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर तिरंगे की तस्वीर लगाई जानी चाहिए।