Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

गोरखपुर, 21 नवंबर 2021

सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार गोरखपुर के मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंर्तगत निर्मित 1500 आवासों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी व कब्जा प्रमाणपत्र भी प्रदान किया। यहां अलग बात यह रही कि इन आवासों में रहने वालों को मुफ्त वाई-फाई की भी सुविधा मिल सकेगी। जीडीए उपाध्यक्ष की पहल पर वाईफाई सेवा प्रदाता कम्पनी जिओ ने इसके लिए सहमति दे दी है। वाईफाई इंस्टालेशन का काम शीघ्र ही हो जाएगा।

पहले जाति के आधार पर मिलती थी सुविधाएं

आवासों को लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में पहले भी सरकारें आती थीं लेकिन तब गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं के विकास को लेकर कोई सोच नहीं थी। कोई भी योजना बनती थी तो उसका आधार व्यक्ति या जाति देखकर तय किया जाता था। पर, अब ऐसा नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जो मंत्र दिया, उसका लाभ प्रत्येक तबके को मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना समेत सभी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 43 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया है

पहले लूट खसोट होती थीः रविकिशन

इस अवसर पर स्वागत संबोधन में सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि संसाधन वही और सिस्टम वही है जो पूर्व की सरकारों में था। तब लूट खसोट में लिप्त सत्ताधीश विकास का रोना रोते थे। आज ईमानदारी और कर्मठता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश का नम्बर एक प्रदेश बना दिया। उन्होंने कहा कि यह अभी से तय हो गया है कि 2022 में प्रचंड बहुमत से योगी जी दोबारा मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

सांसद रविकिशन ने ट्विटर पर आज वायरल पीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो का जिक्र करते हुए कहा कि यह बदलते भारत के बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर है। पीएम मोदी, सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे हैं, इसे देख समूचा जनसमुदाय गदगद है।

डूडा ने किया सत्यापन, जीडीए ने कराया निर्माण

मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 1500 मकानों का निर्माण 32 ब्लॉकों में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के रूप में कराया गया है। लाभार्थियों का चयन व सत्यापन जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की तरफ से किया गया है।

शानदार अपार्टमेंट के खूबसूरत फ्लैट्स

जीडीए द्वारा सारे आवास एक शानदार अपार्टमेंट के खूबसूरत फ्लैट के रूप में विकसित किए गए हैं। आरसीसी फ्रेम पर चारमंजिला निर्माण सीलन प्रूफ है। सभी आवास फ्लोर टाइल्स से सुसज्जित हैं तो दीवारों पर प्लास्टर के बाद अपेक्स वेदर कोटिंग भी कराई गई है।