विधानसभा चुनाव 2022 में कानपुर एवं गोरखपुर क्षेत्र की हर सीट पर कमल खिलाने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जुट गए हैं। इस कड़ी में 22 नवम्बर को गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने आ रहे हैं। चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने के बाद पार्टी अध्यक्ष चरगावां ब्लॉक के रामगढ़ उर्फ रजही तेजू नर्सरी में पार्टी कार्यकर्ता बलराम राजभर के घर जाएंगे। इसके बाद कुछ वनटांगिया परिवारों के साथ भी संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों पर संवाद करेंगे।

भाजपा के चाणक्य गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव में ‘बूथ जीता, चुनाव जीता’ का नारा दिया है। इस नारे पर अमल का संदेश लेकर 22 नवम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर के चम्पा देवी पार्क में गोरखपुर क्षेत्र के 27,637 बूथ अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। चम्पा देवी पार्क में सम्मेलन पूर्वाह्न 12 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी बूथ अध्यक्षों का मार्गदर्शन करेंगे। बूथ अध्यक्षों के इस सम्मेलन में पार्टी के सांसद, विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी भी मौजूद रहेंगे।

जेपी नड्डा गोरखनाथ मंदिर का दर्शन करेंगे

22 नवंबर को गोरखपुर आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वाह्न 11 बजे गोरखपुर आएंगे। एयरपोर्ट से पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। उनके साथ पार्टी के कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता भी साथ रहेंगे। नड्डा मंदिर में मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं से कुछ देर तक बातचीत करेंगे। इसके बाद चम्पा देवी पार्क आएंगे।

पार्टी कार्यकर्ता बलराम राजभर के घर करेंगे जलपान

बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने के बाद पार्टी अध्यक्ष नड्डा चरगावां ब्लॉक के रामगढ़ उर्फ रजही तेजू नर्सरी में भाजपा कार्यकर्ता बलराम राजभर के घर जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। बलराम राजभर के यहां जलपान के पश्चात पार्टी अध्यक्ष कुछ वनटांगिया परिवारों से संवाद भी करेंगे।

बलराम के घर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि भाजपा उनका किस तरह मान रखती है। स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा, बसपा और कांग्रेस को परिवार की पार्टी करार देकर लगातार हमले करते रहे हैं। इससे उनके हमलों को और धार मिलेगी। फिलहाल दिल्ली से पार्टी अध्यक्ष के बलराम राजभर के घर जाने के कार्यक्रम तय होने के बाद पंचायती राज विभाग जंगल रामगढ़ उर्फ रजही तेजू नर्सरी में साफ सफाई में जुट गया है। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने भी दौड़ लगानी शुरू कर दी है।

पार्टी कार्यकर्ता बलराम राजभर के घर करेंगे जलपान

बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने के बाद पार्टी अध्यक्ष नड्डा चरगावां ब्लॉक के रामगढ़ उर्फ रजही तेजू नर्सरी में भाजपा कार्यकर्ता बलराम राजभर के घर जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। बलराम राजभर के यहां जलपान के पश्चात पार्टी अध्यक्ष कुछ कार्यक्रम तय होने के बाद पंचायती राज विभाग जंगल रामगढ़ उर्फ रजही तेजू नर्सरी में साफ सफाई में जुट गया है। दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने भी दौड़ लगानी शुरू कर दी है।