Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

देहरादून, 2 नवंबर 2021

राज्य में कुल मतदाता संख्या 79.39 लाख तक पहुंच गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी करते हुए इस पर 30 नवंबर तक दावे आपत्तियां मांगी हैं। अंतिम वोटर लिस्ट पांच जनवरी को जारी की जाएगी।

उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने मंगलवार को विधिवत वोटर लिस्ट जारी की। उन्होंने बताया कि राज्य में वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम आठ अगस्त से शुरू किया था, जो 30 अक्तूबर तक चला। इस प्रक्रिया में जहां नए नाम वोटर लिस्ट में जोड़े गए, वहीं मृत या एक से अधिक जगह मतदाता बने लोगों के नाम हटाए भी गए। इस दौरान 1,32, 291 नए नाम वोटर लिस्ट में जुड़े, जबकि 1,01,483 के नाम हटाए गए हैं। इस तरह पिछले साल की वोटर लिस्ट में कुल 30,808 मतदाता और बढ़ गए हैं।

सौजन्या ने बताया कि नई वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट के साथ ही सभी बीएलओ को दे दी गई है। हालांकि मतदाता बनने के लिए आवेदन इसके बाद भी चुनाव नोटिफिकेशन के तिथि तक किया जा सकता है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि वोटर लिस्ट एक जनवरी 2022 के आधार पर तैयार की गई है, जिन युवाओं की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है, वो बीएलओ से मिलकर या वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।

नवंबर में विशेष अभियान 

आयोग ने नए मतदाताओं के पंजीकरण पर जोर देते हुए, नवंबर माह में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 13- 14 और 27- 28 नवंबर को सभी बीएलओ अपने बूथ पर रह कर नए मतदाताओं के आवेदन स्वीकार करेंगे। आयोग सामान्य तौर पर आवेदन के 15 दिन में मतदाता पहचान पत्र जारी कर देता है।

635 नए बूथ बने

आयोग ने कोविड प्रोटोकॉल के चलते अब प्रति बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता और बूथ से मतदाता की दूरी अधिकतम दो किमी रखने का निर्णय लिया है। इस कारण राज्य में 635 नए बूथ बने हैं। इसी के साथ राज्य में बूथों की संख्या 11024 से बढ़कर 11647 हो गई है।

कुल मतदाता – 7846000

पुरुष – 4087018, महिला – 3758731, अन्य – 251