Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

डोईवाला, 21 अक्टूबर 2021

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आपदाओं की समय पर जानकारी और उनसे निपटने के लिए विशिष्ट प्रकार का संस्थान बनाया जाएगा। जल्द ही केंद्रीय ग़ृह मंत्रालय की टीम उत्तराखंड आकर आपदा से हुए नुकसान का आंकलन करेगी। केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही एडवांस में राज्य को 250 करोड़ रुपये का बजट दिया है। आगे भी सहायता की जाएगी। गुरुवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट स्थित अतिथि गृह में मीडिया से बातचीत में शाह ने कहा कि समय सूचना मिलने की वजह से आपदा के दुष्प्रभाव को कम किया जा सका। आपदा में जनहानि को कम करने में सफलता मिली है। इससे पहले शाह ने केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आपदा और राहत-बचाव कार्यों का अपडेट लिया। राज्य सरकार के प्रयासों से शाह संतुष्ट नजर आए।

16 हजार लोगों को किया सुरक्षित

शाह ने कहा कि आपदा के दौरान सरकार साढ़े तीन हजार नागरिकों को रेस्क्यू करने में सफल रही। 16 हजार से अधिक नागरिकों को सरकार ने सुरक्षित भी किया। समय पर ऐहतियाती उपाय का नतीजा यह रहा है कि जनहानि को कम किया जा सका। अब तक आपदा में 64 लोगों की मौत की सूचना है और 11 लोग लापता हैं।

तीन सड़कों को छोड़ सभी चालू

शाह न कहा कि नैनीताल, हल्द्वानी तथा अल्मोड़ा की तीन सड़कों को छोड़कर शेष सभी सड़कों पर आवाजाही शुरू कर दी गई है। कुछ स्थानों पर सड़कें 25 मीटर से अधिक क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिन्हें तैयार करने में कुछ वक्त लग सकता है। सभी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी बहाल कर दिया गया है।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव रहेंगे उत्तराखंड में

शाह ने कहा कि गृह विभाग के संयुक्त सचिव फिलहाल कुछ समय उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान वो आपदा और राहत बचाव कार्यों का मुआयना भी करेंगे। दो तीन दिन के भीतर राज्य में गृह विभाग के अफसरों की टीम भेजी जाएगी। यह टीम आपदा का आंकलन कर केंद्र सरकार को रिपेार्ट देगी।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, केंद्र सरकार हर प्रकार से देवभूमि उत्तराखंड के साथ है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएससी, और पुलिस बल लगातार रेस्क्यू अभियान में लगे हैं। आपदा राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही राज्य को बजट दिया था। अब जरूरत पड़ने पर और सहायता की जाएगी।