
वाराणसी, 16 सितम्बर 2021
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में जल्द ही गंगा अब पहले से स्वच्छ और निर्मल होगी. सूबे की योगी सरकार (Yogi Goverment) ने इसका प्लान तैयार कर लिया है. नेचुरल तरीके से वाराणसी में गंगा (Ganga) को निर्मल किया जाएगा. मत्स्य विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके लिए वाराणसी मंडल के तीन जिलों में गंगा में 3 लाख मछलियां छोड़ी जाएगी. इनमे से डेढ़ लाख मछलियां अकेले वाराणसी में छोड़ी जाएगी.
इसी महीने के अंतिम सप्ताह में वृहद आयोजन में एक दिन में 3 लाख मछलियों को छोड़ा जाएगा. जिला मत्स्य अधिकारी एन एस रहमानी ने बताया कि गंगा में प्रति किलोमीटर मछलियों की संख्या को बढ़ाने के साथ नेचुरल तरीके से गंगा की सफाई के लिए ये कदम उठाया जा रहा है.
गंगा का ऑर्गेनिक लोड होगा कम
गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ने से गंगा का ऑर्गेनिक लोड कम होगा. इसके अलावा गंगा के इको सिस्टम भी ठीक होगा और गंगा का जल भी पहले भी साफ और स्वच्छ होगा.
मछली पालन को मिलेगा बढ़ावा
मत्स्य अधिकारी ने बताया कि सरकार के इस प्रयास से मछली पालन को भी बढ़ावा मिलेगा. हर साल मछलियों के जो अंडे विकसित नहीं हो रहे उन अंडों को हम लोग आर्टिफिशियल तरीके से नर्सरी में रखकर उनका पालन करेंगे और फिर उन मछलियों को गंगा में छोड़ दिया जाएगा.







