
देहरादून, 8 सितम्बर 2021
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तरकाशी को बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। देहरादून में उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में जिला सचिव दिनेश मेहर व उपाध्यक्ष जावेद खान को बीसीसीआई के सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला व सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने सम्मनित किया। देहरादून में आयोजित हुए वार्षिक सम्मान समारोह में बीसीसीआई पदाधिकारियों ने प्रदेश में क्रिकेट के विकास को लेकर खुशी जताई।
जिलाध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता मिलने के बाद जिले में भी क्रिकेट का स्तर बढ़ रहा है। कहा कि कई युवा और उदयीमान खिलाड़ी प्रदेश की टीम में स्थान पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले के कई खिलाड़ी प्रदेश की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ के पवन नौटियाल, सुनील, विरेंद्र राणा, मनोज पंवार, मनोज कुशवाह, जयवीर नगी ने खुशी जताई।







