44th Chess Olympiad: विश्व के सबसे बड़े शतंरज इवेंट का पीएम मोदी ने किया चेन्नई में उद्घाटन

44th Chess Olympiad: विश्व के सबसे बड़े शतंरज इवेंट का पीएम मोदी ने किया चेन्नई में उद्घाटन

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की शाम को चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में वे 44वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन( 44th Chess Olympiad at JLN Indoor Stadium, Chennai) किया। प्रधानमंत्री 28-29 जुलाई को गुजरात और तमिलनाडु का दौरे पर हैं। पीएम मोदी, गुजरात के साबरकांठा में साबर डेयरी(Sabar Dairy) के मल्टीपल प्रोजेक्ट्स की नींव और उद्घाटन के बाद शाम को चेन्नई पहुंचे।

19 जून को ओलंपियाड रिले का मशाल रवाना हुआ

चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड का भव्य उद्घाटन रविवार को हुआ। पीएम मोदी ने ही 19 जून, 2022 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भी शुभारंभ किया था। मशाल ने 40 दिनों की अवधि में देश के 75 प्रतिष्ठित स्थानों की यात्रा की, जो करीब 20,000 किमी होती है। FIDE के स्विटजरलैंड स्थित हेडक्वार्टर जाने से पहले महाबलीपुरम में इसका समापन होगा।

चेन्नई में आयोजित है शतरंज ओलंपियाड

44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 9 अगस्त 2022 तक चेन्नई में आयोजित किया जा रहा है। 1927 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में की जा रही है। 187 देशों के भाग लेने के साथ यह किसी भी शतरंज ओलंपियाड में सबसे बड़ी भागीदारी होगी। भारत इस प्रतियोगिता में अपनी अब तक की सबसे बड़ी टीम भी उतार रहा है। इसमें 6 टीमों के 30 खिलाड़ी शामिल हैं।

अन्ना यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह कल

पीएम मोदी 29 जुलाई को चेन्नई के प्रसिद्ध अन्ना विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह 69 स्वर्ण पदक विजेताओं को स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। अन्ना विश्वविद्यालय की स्थापना 4 सितंबर 1978 को हुई थी। इसका नाम तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के नाम पर रखा गया है। इसमें 13 कांस्टीट्यूंट कॉलेज, 494 एफिलेटेड कॉलेज तमिलनाडु और 3 रीजनल कैम्पस-तिरुनेलवेली, मदुरै और कोयंबटूर में फैले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related