Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

19 साल की कोको गॉफ ने जीता यूएस ओपन का खिताब, बेलारूस की सबालेंका को दी शिकस्त

19 साल की कोको गॉफ ने जीता यूएस ओपन का खिताब, बेलारूस की सबालेंका को दी शिकस्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका की 19 साल की कोको गॉफ ने यूएस ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में बेलारूस की अरीना सबालेंका को 2-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। उन्होंने लगातार 12वां मैच भी जीता। न्यूयॉर्क के आर्थर एशे स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त गॉफ को दूसरी वरीयता प्राप्त सबालेंका को हराने में जरा भी कठिनाई नहीं हुई। गॉफ की वजह से सबालेंका को मेडिकल टाइम आउट तक लेना पड़ा।

कठिन चुनौती के बावजूद गॉफ अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीतने में कामयाब रहीं। इस जीत के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। 1999 के बाद वह यूएस ओपन जीतने वालीं पहली टीनेजर खिलाड़ी हैं। 1999 में सेरेना विलियम्स ने ऐसा किया था।

सबालेंका का इस मैच से पहले तक इस साल मेजर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 23-2 का था, यानी वह इस साल सभी ग्रैंड स्लैम को मिलाकर 23 मैच जीती थीं और दो में हार का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं सबालेंका ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था। अगले हफ्ते सबालेंका नंबर-दो से नंबर एक बन जाएंगी। वहीं, गॉफ की भी रैंकिंग में सुधार होगा और वह नंबर छह से नंबर तीन स्थान पर पहुंच जाएंगी।

आर्थर एशे स्टेडियम में 28,143 दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए मुकाबले की शुरुआत गॉफ के लिए अच्छी नहीं रही। पहला सेट उन्होंने 2-6 से गंवा दिया। तब दर्शक सबालेंका को चीयर करते दिखे। हालांकि, दूसरे सेट से गेम पलट गया। गॉफ ने जैसे ही 6-3 से दूसरा सेट अपने नाम किया, वह होम क्राउड के लिए पसंदीदा बनती गईं। तीसरे सेट में एक वक्त गॉफ 4-0 से आगे चल रही थीं।

इसके बाद सबालेंका को फैंस की तरफ इशारा कर उन्हें चीयर करने की अपील भी करते देखा गया। सबालेंका ने मेडिकल टाइम आउट लिया, ताकि वह अपने बाएं पैर को मसाज दे सकें। इस दौरान गॉफ को रिलैक्स करने का भी समय मिला। मैच दोबारा शुरू हुआ और स्कोल 4-2 हो गया। इसके बाद गॉफ ने लगातार दो गेम जीते और 6-2 से तीसरा सेट जीतकर मैच अपने नाम किया।

तीसरा सेट जीतते ही गॉफ खुशी से कोर्ट पर ही लेट गईं। उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसके बाद वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। फिर वह स्टैंड्स की तरफ गईं और अपने परिवार को गले लगा लिया। गॉफ की मां, जो खुद रो रहीं थीं, उन्हें गॉफ को यह कहते हुए सुना गया- तुमने कर दिखाया है। ट्रॉफी लेते वक्त गॉफ ने कहा- यह भारी नहीं है। इसके अलावा उन्हें तीन मिलियन यूएस डॉलर का चेक मिला।

यूएस ओपन में महिला और पुरुष विजेताओं को पुरस्कार के तौर पर समान राशि दी जाती है। 1973 यूएस ओपन में पहली बार ऐसा हुआ था और बिली जीन किंग तब विजेता रही थीं। गॉफ ने उन्हें भी धन्यवाद कहा। गॉफ ने कहा- शुक्रिया बिली, इसके लिए लड़ने के लिए। वहीं, सबालेंका ने भी गॉफ की तारीफ की और कहा कि इस युवा खिलाड़ी के लिए अभी और भी खिताब आने बाकी हैं।

गॉफ ने अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान कहा- यह मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं अभी तक इस जीत से हैरान हूं। पिछले साल फ्रेंच ओपन के फाइनल में हारना मेरे लिए काफी निराशा वाला था। उसकी वजह से आज मैं यह जीत पाई हूं। उस हार ने मेरी इस जीत को और भी प्यारा बना दिया है। यूएस ओपन ने एक वीडियो भी शेयर किया है जो कि काफी साल पुराना है। इसमें गॉफ एक युवा फैन की तौर पर यूएस ओपन का मैच देखने आई थीं। अब वह खुद एक चैंपियन हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...