18 साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की इस फिल्म का ‘ब्रह्मास्त्र’ से है मजेदार कनेक्शन, जानिए क्या है मामला

18 साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की इस फिल्म का ‘ब्रह्मास्त्र’ से है मजेदार कनेक्शन, जानिए क्या है मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क. अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।  फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो रोल है। शाहरुख के इस किरदार का 18 साल पहले 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्वदेश’ के साथ बड़ा की मजेदार कनेक्शन है। बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में शाहरुख खान कैमियो फिल्म की शुरुआत में ही आता है। इस 10 से 12 मिनट के कैमियो रोल में शाहरुख खान ने साइंटिस्ट मोहन भार्गव का किरदार निभाया है। 2004 में आशुतोष गोवारीकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्वदेश’ में भी शाहरुख के किरदार का नाम मोहन भार्गव था और वह भी एक साइंटिस्ट ही था। इससे भी ज्यादा मजेदार बात यह है कि फिल्म ‘स्वदेश’ में अयान मुखर्जी बतौर स्क्रीनप्ले राइटर जुड़े हुए थे। अब 18 साल बाद अयान और शाहरुख का साथ में काम करना और अयान का ‘स्वदेश’ की स्क्रिप्ट से पूरा का पूरा किरदार उठा लेना, महज इत्तेफाक तो नहीं हो सकता। 

शाहरुख को देखकर खु्श हुए फैंस 
खैर यह तो वक्त ही बताएगा कि शाहरुख का किरदार अगले पार्ट में नजर आएगा या नहीं पर फिलहाल फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख के एक फैन ने लिखा, ‘अभी तो मार्केट में खाली कैमियो आया है तो इतना बवाल है। थोड़ा रुक जाओ पूरा पैकेज आने वाला है जलजला आएगा।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘शाहरुख खान ने फिल्म ब्रह्मास्त्र को और बड़ा बना दिया।’ एक दूसरे फैन ने लिखा, ‘मेरा फेवरेट कैरेक्टर मोहन भार्गव हमेशा मेरा फेवरेट ही रहेगा। शाहरुख खान फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक सरप्राइज की तरह थे।’

सेकंड पार्ट के लिए चल रही ऋतिक और रणवीर के नाम पर चर्चा
बहरहाल, आपको बता दें कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का अभी सिर्फ पहला पार्ट रिलीज हुआ है, जिसका नाम शिवा है। जल्द ही फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा, जिसका नाम देव होगा। फिल्म के सेकंड पार्ट को लेकर सोशल मीडिया में ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह के नाम पर चर्चा की जा रही है। इसके बाद अयान फिल्म का तीसरा पार्ट भी रिलीज करेंगे। अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म का कांसेप्ट एकदम फ्रेश और ओरिजिनल है। फिल्म का पहला पार्ट ‘शिवा’ 9 सितंबर को 5 भाषाओं में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। फिल्म 8000 स्क्रीन पर वर्ल्ड वाइड रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कई बड़े क्रिटिक्स का कहना है कि फिल्म की कहानी और बेहतर हो सकती थी। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...