सरकार ने वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया

सरकार ने वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया

नई दिल्ली,  सरकार ने शुक्रवार को अर्थशास्त्री वी अनंत नागेश्वरन को मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) नियुक्त किया। क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और जूलियस बेयर ग्रुप के साथ एक अकादमिक और पूर्व कार्यकारी नागेश्वरन, के वी सुब्रमण्यम का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरा होने के बाद दिसंबर 2021 में सीईए का पद छोड़ दिया था। नागेश्वरन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।

वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। वित मंत्रालय ने कहा, “सरकार ने डॉ. वी अनंत नागेश्वरन को देश का नया मुख्य आर्थिक सलाहकार नियुक्त किया है और उन्होंने आज से अपना प्रभार संभाल लिया है।”

नागेश्वरन IFMR ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन और Krea विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के विशिष्ट विजिटिंग प्रोफेसर थे। उन्होंने भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद से प्रबंधन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त की है। वह 2019 से 2021 तक भारत के प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अंशकालिक सदस्य भी रहे हैं।

सरकार 31 जनवरी को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इकनॉमिक सर्वे जारी करने वाली है और उसके एक दिन बाद 1 फरवरी को उसे वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करना है। बता दें कि बीतें दिसंबर में केवी सुब्रमण्यन का कार्यकाल बतौर मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) खत्म हो गया था। तब से अब तक नए CEA की नियुक्ति नहीं हो पाई है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related