श्रद्धा को डर था कि ‘पार्टनर उसके टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा’, ठीक वही हुआ, पुलिस व आफताब की फैमिली को ये पता था

श्रद्धा को डर था कि ‘पार्टनर उसके टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा’, ठीक वही हुआ, पुलिस व आफताब की फैमिली को ये पता था

नई दिल्ली. श्रद्धा वालकर(जिसे वॉकर कहा जा रहा है) हत्याकांड(horrific Shraddha Walker murder case) में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। श्रद्धा अपने Live In पार्टनर आफताब के हिंसक बर्ताव का पहले से ही शक हो गया था। उसने 2020 में मुंबई पुलिस को एक शिकायती पत्र भी लिखा था। इसमें साफ-साफ कहा गया था कि आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर समय रहते एक्शन न लिया गया, तो वो उसे मार डालेगा। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

पुलिस ने गंभीरता दिखाई होती, तो शायद श्रद्धा जिंदा होती
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा वालकर ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक शिकायत पत्र लिखा था। इसमें कहा था कि उसका लिव-इन पार्टनर आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर वक्त पर एक्शन नहीं लिया गया, तो वो उसके टुकड़े-टुकड़े कर  डालेगा। कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने आफताब की फैमिली को भी इस बारे में बताया था, लेकिन वे भी चुप रहे। कॉल सेंटर की कर्मचारी श्रद्धा वाकर ने 2 साल पहले महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत की थी कि उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की है। उसे पहले से ही डर था कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। एक आफिसियल सूत्र ने बुधवार(23 नवंबर) को यह जानकारी दी। 23 नवंबर, 2020 के शिकायत पत्र में वाकर ने यह भी आरोप लगाया था कि पूनावाला उनके साथ मारपीट करता था और उसके यानी आफताब के माता-पिता को इसकी जानकारी थी।

पढ़िए श्रद्धा ने शिकायती पत्र में और क्या लिखा था?
बता दें कि आफताब अमीन पूनावाला (28) ने कथित तौर पर अपनी लिव-इन पार्टनर वाकर को गला घोंट कर मार डाला था। इसके बाद उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए थे। लाश के टुकड़ोंको उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में अपने घर पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा था। फिर फिर पिछले कई दिनों तक उन्हें ठिकाने लगाने के मकसद से जंगल में फेंकता रहा। 

श्रद्धा वाकर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई शहर के मूल निवासी थी। नवंबर 2020 में पालघर में तुलिंज पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में वाकर ने आरोप लगाया था कि, “पूनावाला मुझे गाली दे रहा है और मेरी पिटाई कर रहा है। आज उसने दम घोटकर मुझे मारने के लिए बांध दिया। वह मुझे डराता है और ब्लैकमेल करता है कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा।”

वाकर ने लिखा था-“6 महीने हो गए हैं, वह मुझे मार रहा है। लेकिन मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि वह मुझे जान से मारने की धमकी देगा।” 

वाकर ने यह भी लिखा था-“उसके माता-पिता जानते हैं कि वह मुझे पीटता है और उसने मुझे मारने की कोशिश की।”

वाकर ने पत्र में यह भी कहा कि पूनावाला के माता-पिता को उनके लिव इन रिलेशन के बारे में पता था और वे वीकेंड में उनसे मिलने आते थे।

वाकर ने शंका जाहिर की थी-“मैं आज तक उसके साथ रहती थी, क्योंकि हम जल्द ही किसी भी समय शादी करने वाले थे। उसके परिवार का आशीर्वाद था। इसके बाद से(यानी मारपीट), मैं उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हूं। जब भी वह मुझे कहीं देखता है, तो मुझे मारने या मुझे चोट पहुंचाने के लिए मुझे ब्लैकमेल करता है।” 

बता दें कि लिव इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने कथित तौर पर 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। फिर उसके शरीर के 35 टुकड़े करके दिल्ली के छतरपुर इलाके में जंगल में फेंक दिए थे। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...