शिअद प्रधान सुखबीर बादल की बड़ी घोषणा- सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्वी से मजीठिया लड़ेंंगे चुनाव

शिअद प्रधान सुखबीर बादल की बड़ी घोषणा- सिद्धू के खिलाफ अमृतसर पूर्वी से मजीठिया लड़ेंंगे चुनाव

चंडीगढ़, शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज बड़ी घोषणा की। इससे पंजाब विधानसभा चुनाव और रोचक हो गया है और इसमें नई गर्मी आ गई है। सुखबीर बादल ने कहा कि  बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।  नवजोत सिंह सिद्धू का अहंकार खत्म करने के लिए शिअद मजीठिया को उनके खिलाफ अपनाा उम्‍मीदवार बना रहा है। इसके साथ ही सुखबीर ने पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को लंबी विधानसभा सीट से शिअद प्रत्‍याशी बनाने का ऐलान  भी किया।

पूूूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल लंबी से लड़ेंगे चुनाव

मीडियाासे बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सिद्धू का अहंकार चरम पर है। सुखबीर बोले,  वो (नवजोत सिंह सिद्धू) अहंकारी हो गया है। उसमें मैं आ गया है और उसे पता चलेगा कि पंजाब की जनता उसे पसंद नहीं करती है। सिद्धू को जनता उनके अहंकार का जवाब देगी। बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया और नवजोत सिंह सिद्धू एक -दूसरे पर हमले करते रहे हैं। सिद्धू ने मजीठिया पर नशे तस्‍करों से संंबंध रखने का आराेप लगाया था और इसको लेकर लगातार हमले करते रहे हैंं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related