मिग-29, राफेल, जगुआर… 75 विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, कॉकपिट से दिखा अद्भुत नजारा

मिग-29, राफेल, जगुआर… 75 विमानों ने हवा में दिखाए हैरतअंगेज करतब, कॉकपिट से दिखा अद्भुत नजारा

नई दिल्ली, पूरा देश आज 73वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर दुनिया ने भारत की ताकत देखी। भारतीय सेना के जवानों ने परेड में अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं, वायुसेना के विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसने भी ये नजारा देखा उसने दांतों तले उंगलियां दबा ली।

75 विमानों ने किया फ्लाइ पास्ट

गणतंत्र दिवस के मौके पर 75 विमानों ने फ्लाइ पास्ट किया। राफेल, जगुआर, मिग-29, सुखोई, सारंग, अपाचे जैसे 75 विमानों ने हवा में हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विमानों ने आसमान में रुद्र, बाज, अमृत, विनाश के अलावा कई संरचनाओं का प्रदर्शन किया।

कॉकपिट से दिखा शानदार नजारा

यही नहीं, पहली बार विमान के कॉकपिट से शानदार तस्वीरें भी ली गईं। कॉकपिट से विमानों के करतब के वीडियो भी बनाए गए। इनको लाइव स्ट्रीम किया गया। आसमान में करतब करते भारतीय सेना के विमान अलग ही एहसास का अनुभव करा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related