Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

भारत के ‘स्टार प्लेयर’ नीरज चोपड़ा ने रचा एक और इतिहास, डायमंड लीग जीतकर बने पहले भारतीय

भारत के ‘स्टार प्लेयर’ नीरज चोपड़ा ने रचा एक और इतिहास, डायमंड लीग जीतकर बने पहले भारतीय

ज्यूरिख. भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर(भाला फेंक) नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra Diamond League Final ) ने अपने करियर का एक और ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग फाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है। वे यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में  88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब अपने नाम किया। नीरज ने 2017 और 2018 में भी फाइनल के लिए क्वालिफाई किया थ। हालांकि तब उन्हें क्रमशः सातवें और चौथे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा था। (File Photo)

खराब शुरुआत के बावजूद निराश नहीं हुए
डायमंड लीग फाइनल में नीरज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला थ्रो फाउल रहा। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.44 मीटर दूर भाला फेंका। इससे उन्हें अपने प्रतिद्वंद्धी खिलाड़ी से बढ़त मिल गई। तीसरी कोशिश में 88.00 मीटर भाला फेंका। चौथे प्रयास में 86.11 मीटर, पांचवें प्रयास में 87.00 मीटर औ छठे प्रयास में 83.60 मीटर दूर भाला फेंका।

इस फाइनल में चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच 86.94 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे, जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर भाला फेंककर तीसरे नंबर पर रहे। बता दें कि नीरज ने 2021 में ओलंपिक स्वर्ण, 2018 में एशियाई खेलों का स्वर्ण, 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण, 2022 में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था। डायमंड लीग फाइनल को ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के बाहर सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जा सकता है।

चोट लगने के बाद भी हार नहीं मानी थी 
बता दें कि 24 वर्षीय नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के फाइनल मे पहुंचने वाले भी भारत के इकलौते खिलाड़ी भी बने थे। इससे पहले चक्का फेंक में विकास गौड़ा डायमंड लीग मीट के शीर्ष तीन में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय बने थे। वैसे नीरज चोपड़ा के करियर का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर है। यह उन्होंने  स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022  में रचा था।

जुलाई में कॉमनवेल्थ गेम्स(Birmingham  Commonwealth Games) के दौरान सिल्वर जीतने के दौरान मामूली कमर की चोट के कारण नीरज खेल से हट गए थे। तब उन्होंने अपने पहले प्रयास में 89.08 मीटर तक भाला फेंका था। चोपड़ा ने एक महीने आराम किया था। इसके बाद डायमंड लीग में अपने करियर के तीसरे बेस्ट थ्रो 89.08 के साथ डायमंड लीग के फाइनल में जगह बनाई थी। हरियाणा में पानीपत के पास खंडरा गांव का रहने वाले देश के हीरो नीरज चोपड़ा ने तब कहा था-“मैं रिजल्ट से खुश हूं। 89 मीटर एक शानदार प्रदर्शन है। मैं विशेष रूप से खुश हूं, क्योंकि मैं चोट से वापस आ रहा हूं। यह एक अच्छा संकेत है कि मैं अच्छी तरह से ठीक हो गया हूं। मुझे चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों को छोड़ना पड़ा और मैं थोड़ा घबराया हुआ था। लेकिन इसने बहुत आत्मविश्वास दिया है।”

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...