Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt

नेपाल में Gen-Z युवाओं का विरोध प्रदर्शन, सिमरा में कर्फ्यू लागू

नेपाल में Gen-Z युवाओं का विरोध प्रदर्शन, सिमरा में कर्फ्यू लागू

नेपाल के बारा जिले के सिमरा इलाके में Gen-Z युवाओं और CPN-UML पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ बढ़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और जिला प्रशासन ने दोपहर 12:45 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया। युवाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने UML पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

दो महीने पहले हुए Gen-Z प्रदर्शन के बाद बारा जिले में तनाव खत्म नहीं हुआ था। बुधवार को भी Gen-Z और UML कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसी तनाव के चलते गुरुवार को युवा फिर से सड़कों पर उतर आए। कर्फ्यू लागू करने का निर्णय स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए लिया गया। CPN-UML नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी है।

गुरुवार को सुबह 11 बजे सिमरा चौक पर बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। Gen-Z युवाओं का आरोप था कि बुधवार को हुई झड़प में जिन UML कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी शिकायत दर्ज हुई थी, उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया।

गिरफ्तारी

युवाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। इनमें वार्ड 2 के अध्यक्ष धन बहादुर श्रेष्ठ और वार्ड 6 के अध्यक्ष कैमुद्दीन अंसारी शामिल हैं। बुधवार को हुई झड़प में Gen-Z के 6 समर्थक घायल हुए थे। Gen-Z समूह ने UML के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Gen-Z के जिला संयोजक सम्राट उपाध्याय ने बताया कि कुछ आरोपियों को न पकड़े जाने के कारण युवा फिर प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे। बुधवार को तनाव इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इस कारण सिमरा एयरपोर्ट को भी अपनी उड़ानें रोकनी पड़ीं। बारा जिले के संवेदनशील इलाकों और मुख्य चौराहों में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है क्योंकि जिले में राजनीतिक तनाव और झड़पें बढ़ती जा रही हैं।

झड़प की वजह

झड़प की शुरुआत बुधवार को हुई, जब UML पार्टी अपना यूथ अवेकनिंग कैंपेन आयोजित करने की तैयारी कर रही थी। UML के महासचिव शंकर पोखरेल और पोलितब्यूरो सदस्य महेश बस्नेत सुबह काठमांडू से सिमरा आ रहे थे और यहां सरकार विरोधी रैली में संबोधन देने वाले थे। जैसे ही Gen-Z युवाओं को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने एयरपोर्ट घेराव किया और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...