नई दिल्ली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने 9 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों के साथ COVID-19 और टीकाकरण प्रगति के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ई-संजीवनी जैसे टेली-कंसल्टेशन माध्यमों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने वालों की कुशल निगरानी करने का भी आग्रह किया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैठक में शामिल हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, लद्दाख, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ शामिल थे। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, गोवा और दादरा और नगर हवेली और दमन दीव के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों के साथ बातचीत की थी।
Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya reviews public health preparedness to COVID-19 & vaccination progress with 9 States/UTs; urges them to focus on tele-consultation like eSanjeevani, and efficient monitoring of those in home isolation pic.twitter.com/AxwMic6FSy
— ANI (@ANI) January 25, 2022




