Kanpur Accident: यूपी के कानपुर में बड़ा हादसा हो गया है। कानपुर जिले में शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली के तालाब में गिरने से कम से कम 22 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे में कम से कम दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था करने का आदेश दिया है। पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की अहेतुक सहायता व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है।




