Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

कर्तव्यपथ पर महुआ मोइत्रा का तंज, बीजेपी प्रमुख अब कर्तव्यधारी एक्सप्रेस से जाकर कर्तव्यभोग खाएंगे

कर्तव्यपथ पर महुआ मोइत्रा का तंज, बीजेपी प्रमुख अब कर्तव्यधारी एक्सप्रेस से जाकर कर्तव्यभोग खाएंगे

नई दिल्ली। राजपथ (Rajpath) का नाम बदलकर कर्तव्यपथ (Kartavya Path) किए जाने पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की आलोचना की है। तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ रख दिया गया है। अब राजभोग भी कर्तव्य भोग, राजधानी एक्सप्रेस कर्तव्यधानी एक्सप्रेस के नाम से जाना जाएगा? मोइत्रा, बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रमुख सुकांत मजूमदार को जवाब दे रही थीं जिसमें राज शब्द को कर्तव्य से रिप्लेस कर दिया है।

क्या कटाक्ष किया महुआ मोइत्रा ने?

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि राजपथ कर्तव्य पथ बनाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस, कर्तव्यधानी एक्सप्रेस कहलाएगी? राजकचौरी अब कर्तव्य कचौरी तो राजभोग को कर्तव्य भोग बन जाएगा? उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के नए प्रभारी, कर्तव्यधानी एक्सप्रेस से सियालदह तक अपनी कर्तव्य कचौरियों का आनंद ले सकते हैं। उसके बाद एक अच्छा मीठा कर्तव्य भोग खा सकते हैं।

PM Modi ने किया कर्तव्यपथ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कर्तव्यपथ का उद्घाटन किया था। राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक राजपथ के नाम से जाना जाता रहा है। लेकिन पीएम मोदी ने गुलामी की प्रतीक बताने के बाद इसका नामकरण कर्तव्य पथ कर दिया था। बीते स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने लालकिले की प्राचीर से यह घोषणा की थी कि गुलामी प्रतीकों को बदला जाए। इसी के तहत राजपथ को कर्तव्य पथ कर दिया गया है। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने नए बदले नाम कर्तव्य पथ का भी उद्घाटन किया था। राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट के सामने तक दोनों तरफ के एरिया को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत री-डेवलप किया गया है। इसे बनाने में करीब 19 महीने का समय लगा है।

Share post:

Popular

More like this
Related