‘औरतों को पीटने वाला शख्स…मानसिक रूप से बीमार’, Salman Khan पर एक्ट्रेस ने लगाए आरोप

Somy Ali-Salman Khan:  बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकीं सोमी अली (Somy Ali)ने एक बार  फिर सलमान खान (Salman Khan) पर निशाना साधा है. सोमी अली उन एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं जो सलमान ख़ान की सबसे चर्चित गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. दोनों का अफेयर कई सालों तक चला था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई और दोनों  के रास्ते अलग हो गए. अलग होने के बाद सोमी ने मुंबई से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया और वापस अमेरिका चली गईं.

सोमी और सलमान की लव स्टोरी और ब्रेकअप को कई साल बीत चुके हैं, लेकिन एक्ट्रेस आज भी भाईजान पर निशाना साधती रहती हैं और उनपर तमाम तरह के आरोप लगाती रहती हैं. अब हाल ही में सोमी अली ने फिर से सलमान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक्ट्रेस ने भाईजान को ‘औरतों को पीटने’ वाला शख्स और ‘सेडिस्ट’ बताया है. सोमी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘मैंने प्यार किया’ का पोस्टर शेयर किया है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ भाग्य श्री लीड रोल में थीं.

पोस्टर शेयर करते हुए सोमी अली ने लिखा है, ”औरतों संग मारपीट करने वाला. सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि और भी कईं. इसकी पूजा करना बंद करो. ये मानसिक रूप से बीमार है, सेडिस्टिक है. आप लोगों को इसका अंदाज़ा नहीं है”. वैसे ये पहली बार नहीं है जब सोमी अली ने सलमान खान पर आरोप लगाया हो.एक्ट्रेस इससे पहले भी भाईजान पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी हैं. सोमी अली अपने और सलमान के रिश्ते की उस दौर को भी सबके सामने ला चुकी हैं जिसमें एक्ट्रेस ने सिर्फ दर्द सहा था. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि सलमान ने उन्हें धोखा दिया था इसलिए उनका ब्रेकअप हो गया. सोमी ने बताया था कि सलमान ऐश्वर्या राय के लिए उन्हें चीट किया था. जिसके बाद एक्ट्रेस वापस अमेरिका चली गईं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related