एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की जरूरत- मोदी सरकार को तानाशाह बता BJP पर बरसे राहुल गांधी

एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की जरूरत- मोदी सरकार को तानाशाह बता BJP पर बरसे राहुल गांधी

नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताते हुए कहा कि एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की जरूरत है। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अब समय आ गया जब अन्याय के खिलाफ बोलना ही होगा।

उन्होंने कहा ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की वर्षगांठ पर कहा कि इतिहास का वो पन्ना कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने इस आंदोलन में अपने जीवन की आहुति देने वाले 940 शहीदों को याद किया।

कांग्रेस नेता ने फेसबुक पोस्ट में कहा, “8 अगस्त 1942 को बॉम्बे से शुरू हुए इस आंदोलन ने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी। अगस्त की उस शाम को बॉम्बे के गोवालिया टैंक मैदान में लोगों का जुटना शुरू हुआ, गांधी जी ने ‘करो या मरो’ का नारा दिया और बस हिंदुस्तान में अंग्रेजी हुकूमत का आखिरी अध्याय शुरू हो गया। अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर लाखों देशवासी इस आंदोलन में कूद पड़े, इस आंदोलन में लगभग 940 लोग शहीद हुए और हजारों गिरफ्तारियां हुईं।”

उन्होंने आगे कहा, “आज, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर मैं उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देता हूं जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज हिंदुस्तान की तानाशाह सरकार के खिलाफ और देश की रक्षा के लिए एक और ‘करो या मरो’ जैसे आंदोलन की जरुरत है। अब समय आ गया है जब, अन्याय के खिलाफ, बोलना ही होगा। तानाशाही, महंगाई और बेरोजगारी को भारत छोड़ना ही होगा।”

बता दें कि इन दिनों केंद्र की “हर घर तिरंगा” मुहीम को लेकर भी कांग्रेस बीजेपी और आरएसएस पर हमलावर है। राहुल गांधी के एक ट्वीट के बाद इस पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कि हर घर तिरंगा मुहीम को लाने वाले वो लोग हैं, जो कभी उस संगठने से जुड़े थे, जिसने 52 साल तक तिरंगा नहीं फहराया। इस पर बीजेपी का कहना है कि 2006 से पहले तक निजी संस्थानों को तिरंगा फहराने की अनुमति नहीं थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related