इमरान खान पर जानलेवा हमला, जख्मी हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री

इमरान खान पर जानलेवा हमला, जख्मी हुए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री

Attack on Pakistan Former Prime Minister Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रैली में गुरुवार को फायरिंग हुई है। इस जानलेवा हमला में इमरान खान को गोली लगी है। हमले में पूर्व प्रधानमंत्री सहित चार लोग जख्मी हुए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को पास के अस्पताल में ले जाया गया है। यह हमला वजीराबाद के पास के पास हुआ। घायल होने वालों में इमरान खान के अलावा फैसल जावेद और उमरा चट्टा शामिल हैं। फवाद चौधरी ने बताया कि इमरान खान के पैर में गोली लगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले की जांच का आदेश दे दिया है। उन्होंने राज्य के आईजी से रिपोर्ट तलब की है। उधर, एक हमलावर को अरेस्ट भी कर लिया गया है। 

दरअसल, इमरान खान चुनाव कराने को लेकर हकीकी आजादी मार्च निकाले हैं। इस लांग मार्च के दौरान वह जगह जगह रैलियों को भी संबोधित कर रहे हैं। गुरुवार को गुजरांवाला में रैली कर रहे थे। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...