Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel paribahis paribahis paribahis bahsegel tr-bettilt-guncel.vip bettilt bahsegel giriş casinomhub giriş casinomhub

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

हिमाचल: सुंदर नगर में PM ने जनता से मांगा BJP सरकार का दूसरा कार्यकाल, कहा- कांग्रेस करती है सिर्फ झूठे वादे

हिमाचल: सुंदर नगर में PM ने जनता से मांगा BJP सरकार का दूसरा कार्यकाल, कहा- कांग्रेस करती है सिर्फ झूठे वादे

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए चुनाव प्रचार करने शनिवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। उन्होंने मंडी जिले के सुंदर नगर में ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने जनता से बीजेपी सरकार का दूसरा कार्यकाल मांगा और कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करती है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि सुंदर नगर में मेरा पहले भी बहुत बार आना हुआ है। मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है और सराज, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र पैदल नापे हैं। यहां के रास्ते, सुंदर नगर की इतनी सुंदर बीबीएमडब्ल्यू झील, कोई कैसे भूल सकता है। 

उन्होंने कहा कि इस बार का हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। अमृतकाल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास और स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि हिमाचल के लोग इस बात को अच्छी तरह समझ रहे हैं। हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी ठान चुके हैं। 

झूठ बोलना कांग्रेस की है पुरानी तरकीब
पीएम ने कहा कि फौजियों और वीर माताओं की ये धरती जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना और सरकार में रहना राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल और अन्य पहाड़ी राज्यों में कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ और भटकाओ की नीति पर चली है। झूठे वादे करना और झूठी गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी तरकीब रही है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस किस तरह झूठ बोलती आ रही है, इसका भी गवाह पूरा देश रहा है।

उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। जैसे ही लोग पांच साल उसके और पांच इनके के चक्कर में पड़े कांग्रेस वाले वापस आ गए। उन्होंने सारे काम ठप कर दिए। भाजपा जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का संकल्प लिया, उसे सिद्ध करके दिखाया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया, आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। 

कांग्रेस ने वन रैंक वन पेंशन के लिए सिर्फ वादा किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। वहीं, भाजपा की पहचान है कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात खपा देते हैं। कांग्रेस 40 साल से फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी, लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार आई तो हमने वन रैंक वन पेंशन देने का फैसला किया। 

रक्षा सौदों में कांग्रेस ने खायी दलाली
मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला रहा है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है।

कोरोना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीते दो-ढाई साल में दुनिया की इतनी बड़ी महामारी से हिमाचाल के लोगों ने मुकाबला किया है। भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया। अगर हिमाचल के लोगों ने भाजपा को सेवा का मौका नहीं दिया होता तो आज 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंचता। उज्ज्वला का सिलेंडर नहीं पहुंचता। आयुष्मान योजना और हिमकेयर योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज नहीं मिलता। हर गरीबों को मुफ्त में राशन मुहैया नहीं होता।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...