रेप का डर हो या खतरे में जान, महिलाओं की सुरक्षा करते हैं ये टॉप 10 गैजेट्स

रेप का डर हो या खतरे में जान, महिलाओं की सुरक्षा करते हैं ये टॉप 10 गैजेट्स

नई दिल्ली। भारत में महिला सुरक्षा बड़ा मामला है। आए दिन महिलाओं के साथ रेप और हत्या जैसी घटनाओं की खबर आती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक हों। बहुत से गैजेट्स महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। इनकी मदद से महिलाएं अपनी रक्षा कर सकती हैं। इन्हें हैंडबैग में रखकर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। आइए महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनें टॉप 10 गैजेट्स के बारे में जानते हैं। 

सेफलेट को ब्रेसलेट की तरह पहना जा सकता है। इसके किनारे पर दो बटन होते हैं। खतरा होने पर इसकी मदद से परिजनों तक मैसेज भेजा जा सकता है और उनसे संपर्क किया जा सकता है। यह यूजर के मोबाइल फोन से जुड़ा रहता है। जरूरत पड़ने पर इसकी मदद से ऑडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। जोखिम की स्थिति में संबंधित सदस्य जिसे अलर्ट मिलता है वह तुरंत ऐप से आपातकालीन नंबर 911 डायल कर सकता है। इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपए है।
 

महिलाएं पेपर स्प्रे पिस्टल को अपनी आत्मरक्षा के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। महिलाओं को कानूनी रूप से इसे रखने की स्वीकृति है। यह दूसरी काली मिर्च स्प्रे से अलग है। इसे आंखों पर स्प्रे करने की जरूरत नहीं होती। हमलावर के चेहरे पर निशाना लगाते हुए ट्रीगर दबाना होता है। चेहरे और आंखों पर स्प्रे पड़ने से हमलावर को तेज दर्द होता है। इस दौरान महिला को बचकर निकलने का समय मिल जाता है। एक बार में इससे दो हमलावर पर स्प्रे किया जा सकता है। लगातार स्प्रे करने पर 6 सेकंड में बोतल खाली हो जाती है। इसकी कीमत 6 हजार रुपए है।
 

लिपस्टिक जैसा दिखने वाले इस महिला सुरक्षा उपकरण की लंबाई 5 इंच है। यह देखने में आम लिपस्टिक जैसा है इसलिए इसे छिपाकर ले जाना आसान है। इसमें एक रिचार्जेबल बैटरी लगी है। इस फ्लैशलाइट से 180 लुमेन का प्रकाश निकलता है। इसकी कीमत करीब 800 रुपए है।
 

यह दिखने में एक आम रिचार्जेबल टॉर्च जैसा दिखता है, लेकिन यह रोशनी देने के साथ ही करंट भी लगा सकता है। खतरा होने पर महिलाएं इससे हमलावर को बिजली का झटका दे सकती हैं। इससे वह चकरा जाता है और महिला को बचने का मौका मिल जाता है। यह आकार में इतना छोटा है कि आसानी से बैग में छिपाया जा सकता है। इसकी कीमत 790 रुपए है।
 

कई बार अपनी जान बचाने के लिए हमलावर के साथ दो-दो हाथ करने की जरूरत होती है। सेफ्टी रॉड इसी काम के लिए बना है। इसे फोल्ड कर बैग में रखा जा सकता है। जरूरत पड़ने पर रॉड को खींचकर बड़ा किया जा सकता है। इससे मारे जाने पर हमलावर को बहुत दर्द होता है। इसकी कीमत 790 रुपए है। 
 

सोनाटा वॉच एसीटी में एक मोबाइल एप्लिकेशन है। इसे यूजर के स्मार्टफोन में डाउनलोड किया जाता है। ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर यह खतरा होने पर परिजनों को अलर्ट मैसेज भेज देता है। यह यूजर की लोकेशन भी भेजता है। इसकी कीमत करीब 3 हजार रुपए है। 
 

सेफर स्मार्ट पेंडेंट सामान्य पेंडेंट नहीं है। इसमें एक छोटा गोलाकार उपकरण होता है जिसे SAFER के नाम से जाना जाता है। जब भी आप असुरक्षित महसूस करें, पेंडेंट से जुड़े सेफ्टी उपकरण पर बस डबल क्लिक करें। आपके परिवार या दोस्तों को अलर्ट चला जाएगा। आपका लोकेशन भी परिजनों और दोस्तों तक पहुंच जाएगा। 
 

रिवोलर छोटा सा गैजेट है। इसे आसानी से जींस की जेब या स्पोर्ट्स ब्रा में रखा जा सकता है। दो बार दबाने पर यह परिजनों और दोस्तों तक यलो अलर्ट मैसेज भेजता है। तीन बार क्लिक करने पर यह रेड मैसेज भेजता है। इसकी कीमत 6,543 रुपए है।
 

Share post:

Popular

More like this
Related